न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब मीडिया ने पूछा, 'आपके परिवार पर है सुशांत की हत्या के आरोप', जवाब में रिया ने दिया ये रिएक्शन

रिया से मीड‍िया ने कई तीखे सवाल भी पूछे- रिया आपके परिवार पर सुशांत की हत्या का आरोप है, आप क्या कहना चाहेंगी?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 2:30:06

जब मीडिया ने पूछा, 'आपके परिवार पर है सुशांत की हत्या के आरोप', जवाब में रिया ने दिया ये रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया चक्रवर्ती से चार दिन में दूसरी बार पूछताछ कर रही है। रिया, उसके भाई और पिता को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब हो रहे है। रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती संग ईडी के ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान रिया को मीड‍िया ने घेर लिया। रिया से मीड‍िया ने कई तीखे सवाल भी पूछे- रिया आपके परिवार पर सुशांत की हत्या का आरोप है, आप क्या कहना चाहेंगी?

ये सवाल तब हुआ जब रिया ने ईडी ऑफ‍िस की दहलीज पर कदम रख दिया था। वो सवाल को सुनते ही रिया पलटीं, रिपोर्टर की तरफ गुस्से में घूरते हुए देखा। वो शायद कुछ बोलना चाहती थीं लेकिन उनके भाई ने रिया को संभाला और अंदर ले गए।

ईडी दफ्तर में दोनों पर रिया का पहनावा भी नोटिस क‍िया गया। अब तक रिया ग्लैमरस अंदाज में नजर आती रहीं हैं। लेकिन ईडी के दफ्तर में दोनें पर रिया सिर को दुपट्टा से ढककर पहुंचीं। उनके साथ उनके भाई शोविक नजर आए।

मालूम हो कि ईडी ने रिया से अपने खर्चों का प्रूफ देने के लिए डॉक्यूमेंट्स भी मंगवाए हैं। इससे पहले 7 अगस्त शुक्रवार को ईडी ने रिया से 8 घंटों तक पूछताछ की थी।

शुक्रवार को हुए पूछताछ में रिया सहयोग देती नजर नहीं आईं थी। वे किसी सवाल का ठीक से ना जवाब दे रही थीं और ना ही किसी खर्च पर अपनी सफाई देने में सक्षम थीं।

आज इस पूछताछ में ईडी रिया से उनके बीते दो साल की इंवेस्टमेंट के बारे में पूछताछ करेगी। ईडी को लगता है कि रिया की कुछ इंवेस्टमेंट ऐसी हैं जिनके बारे में जांच एजेंसी को जानकारी नहीं दी गई है। रिया से खार की प्रॉपर्टी के बारे में भी सवाल किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो इनकम टैक्स रिटर्न रिकॉर्ड के अनुसार, रिया की सालाना कमाई पिछले कुछ सालों में 10-12 लाख थी। फिर ये कमाई 14 लाख रुपये तक हो गई।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide case,rhea chakraborty,showik,ed office,sushant sigh suicide case

रिया की 3 प्रॉपर्टी की जांच

ईडी रिया की जिन तीन प्रॉपर्टी की जांच कर रहा है, उनमें से एक खार इलाके में, दूसरी जुहू और तीसरी नवी मुंबई में है। इन तीनों प्रॉपर्टी की सामूहिक रूप से बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। सूत्रों की मानें तो रिया ने ये तीनों प्रॉपर्टी 2018 और उसके बाद खरीदीं। रिया ने इन तीनों प्रॉपर्टी में से एक के बारे में ईडी को स्पष्ट रूप से बताया। यह है खार इलाके में स्थित उनका वन बीएचके फ्लैट। 322 वर्गफीट के इस फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। रिया ने इसे 2018 में 76 लाख रुपए में खरीदा था। 51 हजार रुपए से उन्होंने यह फ्लैट बुक किया था, जबकि मई 2018 में उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन कराया था।

दूसरी तरफ, रिया के घरवालों भी ईडी के निशाने पर हैं। 8 अगस्त को ईडी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक पूछताछ की थी। ED के सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ के दौरान रिया का भाई शौविक पूछताछ में सहयोग नहीं दिया और सवालों का जवाब भी नहीं दिए। वहीं सुशांत केस में उनकी वित्तीय मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की गई है। एक बार फिर सोमवार को वे भी ईडी कार्यालय बुलाई गईं है। वे भी ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। श्रुति मोदी का नाम भी केस में दर्ज है। वे सुशांत के फाइनेंस रिलेटेड काम संभालती थीं। सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा दर्ज केस में श्रुति का नाम भी शामिल है।

बता दे, ईडी सुशांत सिंह राजपूत की उन 4 कंपनियों की तह खंगालने में जुटी है, जिसमें रिया, शोविक और उनके पिता के करोड़ों के कारोबार की कड़ियां जुड़ी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 के पेटेंट कराए थे। राजपुत की ऐसे ही पेटेंट की गई कंपनी में रिया और शौविक डायरेक्टर थे। पेंटट के लीगल राइट्स रिया चक्रबर्ती, शोविक और सुशांत के थे। यानी अगर पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई की जा सकती है। ऐसे में सुशांत की आत्महत्या के बाद इस पर लीगल राइट्स रिया और शौविक का है, जो कि बाकी बचे डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इस कंपनी पर मालिकाना हक और दस्तख़त शौविक चक्रबर्ती के चलते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका