न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ और गोली मारकर उड़ा दो हमें : रिया चक्रवर्ती

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज सीबीआई जांच का 8वां दिन है। गुरुवार को ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछताछ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 9:36:53

मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ और गोली मारकर उड़ा दो हमें : रिया चक्रवर्ती

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज सीबीआई जांच का 8वां दिन है। गुरुवार को ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि आज भी सीबीआई टीम इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए आज बुलाया है। उधर दिल्ली से मुंबई पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम भी आज से इस केस में ड्रग्स एंगल को लेकर अपनी जांच शुरू करेगी।

मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ और गोली मारकर उड़ा दो हमें

वहीं, रिया चक्रवर्ती ने एक टीवी इंटरव्यू में बेहद ही चौकाने वाली बात कही है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए रिया ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे सुसाइड कर लें। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनके मन में भी सुसाइड के ख्याल आए। जब रिया से पूछा गया कि क्या आपका ड्रग पैडलर्स, ड्रग डीलर्स के साथ कोई कनेक्शन है? इसके जवाब में रिया ने कहा कि अब ये यही बचा था ना मेरे ऊपर डालने के लिए, कि इस लड़की को इतना क्रूसिफाई कर दो। मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ, मेरी फैमिली लाइन से खड़ी हो जाएगी। गोली मारकर उड़ा दो हमें। नहीं तो हम ही सुसाइड कर लेते हैं फिर कौन जिम्मेदार होगा। मैं इन सभी आरोपों को नकारती हूं। ये बेबुनियाद हैं। मैं इनके डीटेल्स में सिर्फ एक वजह से नहीं जाना चाहूंगी कि ये मेरे आगे के इंवेस्टिगेशन को तंग कर सकता है।

rhea chakraborty,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput news,sushant singh rajput suicide updates,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput suicide mystry,rhea chakraborty interview

रिया ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि शायद मुझे या मेरे पूरे परिवार को आत्महत्या कर लेनी चाहिए या फिर कोई हमें गोली मार दे। ऐसे घुट-घुटकर जीने से इस तरह की बेइज्जती, हम लोग मिडिल क्लास लोग हैं इज्जत नहीं है तो कुछ नहीं है। आज मैं ड्रग डीलर हूं, कल मैं मर्डरर थी फिर और कुछ और।। ये एंडलेस और बेसलेस है। इसलिए मैंने अब तक बात नहीं की, क्योंकि कहने का क्या मतलब है जब सब लोग अपनी मनगढंत कहानियां बना रहे हैं बिना किसी प्रूफ के। अंकिता लोखंडे जैसे लोग आपको ये सहानूभुति नहीं होगी कि मुझे दर्द हुआ होगा। आप मनगढ़ंत कहानियां बना रही हैं। आपने 4 साल से बात नहीं की है। अब मैं इतने सारे लोगों से कैसे लडूं।

आपको बता दे, गुरुवार को सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। शौविक के बयान भी रिकॉर्ड किए गए। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की। सुशांत की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट की फॉरेंसिक पड़ताल कर रहा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) आज अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एम्स की एक टीम सोमवार को मुंबई जा सकती है। टीम पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात करेगी। गुरुवार को एम्स में फोरेंसिंक जांच टीम के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा था कि सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बहुत सारी चीजें अधूरी हैं। अब हत्या के एंगल से जांच होनी चाहिए। सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था।

उधर, एनसीबी टीम ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें चक्रवर्ती परिवार के अलावा गोवा के बिजनेसमैन गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट की पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं। एनसीबी इन सभी लोगों से पूछताछ करेगी।

रिया के यौन शोषण के आरोप में बहन ने दिया जवाब

वहीं, गुरुवार को टीवी इंटरव्यू में रिया ने कहा कि सुशांत के अपने परिवार से संबंध ठीक नहीं थे, उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। उनके आरोप पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जवाब दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीट किया, ‘काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते। किसी को उसकी मर्जी के बिना गले ड्रग्स देना और फिर उसे समझाना कि तुम ठीक नहीं हो, उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाना, ये किस स्तर का हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी।’

अगले ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते। हां ठीक है, इसी वजह से मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी, क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मुझे अपना बिजनेस रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई। परिवार उसके साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।' वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए, क्यों? ऐसी क्या इमरजेंसी थी?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका