न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / तीन हिस्सों में बटी CBI टीम, हर में 3-3 सदस्य, इन 6 पॉइंट्स के आधार पर करेगी जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पहुंची सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम मामले की जांच में जुटी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 11:57:49

सुशांत केस / तीन हिस्सों में बटी CBI टीम, हर में 3-3 सदस्य, इन 6 पॉइंट्स के आधार पर करेगी जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पहुंची सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम मामले की जांच में जुटी। ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। वहीं, सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है। इससे पहले सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीबीआई अफसर जिस गेस्ट हाउस में रुके हैं, वहीं पर जांच एजेंसी की एक टीम नीरज से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत से पहले नीरज ने उन्हें जूस दिया था।

बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई मुंबई और बिहार पुलिस से जांच से जुड़ी सारी जानकारी लेगी। जिसके बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले में जांच करेगी। इस मामले की जांच में सीबीआई ने मुंबई में बांद्रा पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से से भी मुलाकात की है।

सीबीआई आज सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी जांच की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को मीडिया ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो सीबीआई अफसर बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। रिया और उनके परिवार से पूछताछ होगी, लेकिन यह साफ नहीं कि सवाल-जवाब आज हो पाएंगे या नहीं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की फाइंडिंग्स को भी सीबीआई ध्यान में रखेगी सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम को 3 हिस्सों में बांटा गया है। हर टीम में 3-3 सदस्य हैं।

पहली टीम: सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान की कॉपी जुटाने की जिम्मेदारी संभालेगी।

दूसरी टीम: रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे।

तीसरी टीम: प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच करेगी। बॉलीवुड के नामी लोगों और सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी पूछताछ करेगी। सीन ऑफ क्राइम को री-क्रिएट करने का जिम्मा भी इसी टीम को दिया गया है।

सीबीआई की जांच बिहार पुलिस की एफआईआर पर बेस्ड होगी। उस एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

सीबीआई इन 6 पॉइंट्स के आधार पर जांच करेगी

- सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर? वजह क्या रही?
- क्या सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोगों और सुशांत के घर पर काम करने वालों की कोई भूमिका थी?
- पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच करना।
- सुशांत की बीमारी, डिप्रेशन की थ्योरी और डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल की जाएगी। सुशांत के पिता ने डॉक्टर्स पर भी शक जताया है।
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्चाई पता करना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना।
- कॉल डिटेल्स की जांच और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे इस केस की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका