न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / भाजपा नेता का सवाल- बॉलीवुड और मुंबई में कौन पहुंचा रहा ड्रग्स, किसे बचा रही महाराष्ट्र सरकार?

भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने सवाल किया है कि आखिरकार इस प्रकरण में कौन बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 12:57:54

सुशांत केस / भाजपा नेता का सवाल- बॉलीवुड और मुंबई में कौन पहुंचा रहा ड्रग्स, किसे बचा रही महाराष्ट्र सरकार?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई, ईडी, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बाद एनसीबी (NCB) भी शामिल होने वाली है। दरअसल, सुसाइड केस में अब ड्रग एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। इसे सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मसले पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़ हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने सवाल किया है कि आखिरकार इस प्रकरण में कौन बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं? क्या महाराष्ट्र सरकार किसी नेता को बचाने की कोशिश कर रही है? भाजपा नेता ने सवाल किया कि बॉलीवुड और मुंबई में ड्रग्स को सप्लाई कर रहा है, अगर ऐसा है तो राज्य सरकार को इनकी जानकारी क्यों नहीं है। या फिर सरकार जानबूझकर ये सब सामने नहीं आने देना चाहती है। राम कदम ने कहा कि क्या सरकार किसी को छुपाने के लिए ही इस केस को केंद्रीय एजेंसी के पास ट्रांसफर नहीं करना चाहती थी।

दरअसल, इस मामले में जांच के बीच बीते दिन ड्रग्स का एंगल सामने आया। जिसमें रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट वायरल हुए हैं, जिनमें वो ड्रग्स की बात कर रही हैं।

चैट में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती ने जया साहा को संदेश भेजा था। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर 2019 को रिया ने जया साहा को मैसेज में लिखा- कॉफी, चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो। किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा।

रिया की ये चैट सामने आने के बाद से कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये चैट बहुत विस्तृत नहीं है और इससे ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। मिस्ट्री बनी हुई है मगर इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है। अब इसका सुशांत की मौत से कितना कनेक्शन है, क्या वाकई में रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को ड्रग देती थीं, इसक खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा। इस खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जया साहा को भी नोटिस दिया गया और पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले को अपने हाथ में लिया है और ड्रग्स एंगल की पूरी जांच की जा रही है।

ड्रग्स डीलर्स से होगी पूछताछ

NCB की टीम मुंबई और पुणे में हाल में पकड़े गए बड़े ड्रग्स डीलर्स से पूछताछ करेगी। ये सारे फिलहाल जेल में बंद हैं, जिससे कि सुशांत केस में कोई क्लू मिल सके। इतना ही नहीं NCB की टीम पूरे महाराष्ट्र में साल 2020,2019, और 2018 में रेव पार्टी की डीटेल्स खंगालेगी। NCB का पहला फोकस मुंबई के तमाम ड्रग्स सिंडिकेट पर रहेगा । जिसमें छोटे ड्रग्स डीलर से लेकर बड़े डीलर्स तक की छानबीन की जाएगी।

NCB अपने इंटेलीजेंस सर्विलांस के जरिये रिया के तमाम दौरे और सारे पार्टी के जानकारी इकट्ठा करेगी। इसके अलावा रिया जिन-जिन रेस्टोरेंट, होटल, और कॉफी शॉप में गईं उसका भी पता लगाया जाएगा। रिया ने विदेश में कहां कहां टूर किया, उन तमाम पहलू की बारीकी से जांच भी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत के दुबई कनेक्शन पर भी जांच करने की तैयारी चल रही है। साथ ही दुबई के जिस ड्रग्स डीलर अयाश खान का नाम सामने आ रहा है उसकी कुंड़ली भी खंगाली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत