न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉर्चुरी में सुशांत की बॉडी के साथ 45 मिनट तक रही थीं रिया, सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की?

अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में उनकी बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 1:57:19

मॉर्चुरी में सुशांत की बॉडी के साथ 45 मिनट तक रही थीं रिया, सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की?

सीबीआई ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस से हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीआई की टीम अभी बांद्रा पुलिस स्टेशन के भीतर है। वहीं, केस में नए-नए दावे भी सामने आ रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में उनकी बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में रिया के साथ तीन अन्य लोग भी दिखे

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके हाथ रिया का एक वीडियो लगा है, जिसमें रिया अस्पताल की मॉर्चुरी में जा रही हैं और वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें रिया के साथ दो लड़के और एक लड़की भी नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें जो लड़की है, वह श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में एक रिया का भाई शोविक और दूसरा सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत कैसे मिली? क्योंकि मॉर्चुरी प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जिसके अंदर पुलिस और मृतक की फैमिली मेंबर्स की इजाजत के बिना कोई भी नहीं जा सकता। वह भी तब जब कोरोना वायरस के चलते सरकार और प्रशासन द्वारा तमाम ऐहतियात बरतने पर जोर दिया जा रहा है।

सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की?

वायरल वीडियो सामने के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जब आरसी कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वहां लिव-इन-गर्ल रिया 45 मिनट के थी। क्या जब पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वह रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? उनका निकनेम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।'

बांद्रा पुलिस ने CBI को सौंपे अहम सबूत

बता दें कि मुंबई पुलिस ने अपनी अब तक की पड़ताल में इंडस्ट्री और इस केस से जुड़े कुल 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल की पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के तीनों मोबाइल फोन, उनका लैपटॉप, कपड़े जिन्हें पहनकर उनकी डेडबॉडी फंदे से झूलती मिली थी। मोबाइल की सीडीआर एनालाइसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, कंबल, वो बेडशीट जो सुशांत के कमरे में थी, वो कपड़ा जिसका फंदा बनाकर सुशांत ने फांसी लगाई, कुर्ता, मग-प्लेट जिसमें जूस पिया, सीसीटीवी की डीवीआर जैसी तमाम चीजें सुशांत केस के हैंडओवर के तौर पर सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी। इतना ही नहीं सीसीटीवी डीवीआर और बिल्डिंग का वो कैमरा जिसमें 13 से लेकर 14 जून तक की रिकॉर्डिंग हुई है। इसके अलावा उस जगह पर मौजूद फॉरेंसिक स्पॉट भी सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत