न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर NCB का छापा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) की मौत की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 8:58:36

सुशांत केस में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर NCB का छापा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) की मौत की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की है। रिया के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पहुंची है। सैम्युअल मिरांडा के घर पर भी छापा मारा गया। दो दिन पहले ही NCB की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में मुंबई से दो पैडलर और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।

NCB ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर यहां छापा मारा। टीम ने रिया के घर के तमाम इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स की तलाशी ली। फर्नीचर-अलमारी खंगाले। घर के हर कोने की बारीकी से छानबीन हुई। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में जैद विलात्रा समेत अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्होंने रिया, शोविक और मिरांडा से कनेक्शन की बात कबूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की 2 टीमें सुबह 6:30 बजे रिया के घर पहुंची थीं। जांच एजेंसी के अफसर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि ड्रग्स मामले में यह जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि मिरांडा इन ड्रग्स को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के पास भेजते थे। बांद्रा से अब्दुल बासित परिहार और अंधेरी से ज़ैद विलात्रा को शोविक और मिरांडा के बीच मिली कुछ चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी

- NCB ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया था। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 9 दिन की रिमांड मिली। जैद को एक सितंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

- NCB ने ड्रग्स के मामले में अब्दुल बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों को मुताबिक, बासित और जैद का संबंध रिया के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पूछताछ में रिया और उनके भाई शोविक का नाम लिया है।

आपको बता दे, सुशांत सिंह केस में तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले पर, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई सुसाइड का सच पता कर रही है। अभी तक की जांच में एनसीबी ने रिया और सैमुअल के घर पर छापा मारकर सबसे बड़ा एक्शन लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका