न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत से पहले सुशांत और रिया के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा, मारपीट भी हुई थी, मुंबई पुलिस ने SC में दी स्टेटस रिपोर्ट

रिया ने सुशांत का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद 14 जून को सुशांत की लाश उनके अपार्टमेंट से मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 1:25:18

मौत से पहले  सुशांत और रिया के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा, मारपीट भी हुई थी, मुंबई पुलिस ने SC में दी स्टेटस रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद शुरू हुई जांच अब सीबीआई के हाथों में है। इस बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत केस की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दे दी है। इस स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत से कुछ दिन पहले सुशांत की रिया चक्रवर्ती से बड़ा झगड़ा हुआ था। एक-दूसरे के परिवार को लेकर ये झगड़ा हुआ था। इतना ही नहीं दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद ही रिया सुशांत का अपार्टमेंट छोड़ कर चली गई थी। रिया ने सुशांत का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद 14 जून को सुशांत की लाश उनके अपार्टमेंट से मिली।

मुंबई पुलिस सुत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया है कि एक दिन घर में पार्टी थी, जिसमें सुशांत की बहन भी शामिल हुई थी। पुलिस सुत्रों के मुताबिक, रिया का कहना है कि पार्टी खत्म होने के बाद सुशांत की बहन अचानक उसके कमरे में आई और उसके साथ फिजिकल होने की कोशिश करने लगी।

पुलिस के मुताबिक, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये भी कहा कि उन्होंने सुशांत को दूसरे दिन ही इस बारे में बताया था। लेकिन, सुशांत ने सबकुछ इग्नोर करने को कहा था। रिया के इस स्टेटमेंट के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह की बहन को उनका पक्ष जानने के लिए बुलाया भी था, पर सुशांत की बहन ने मुंबई पुलिस के सामने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया। वो पुलिस के सामने भी नहीं आई। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है। मुंबई पुलिस को भरोसा है कि कोर्ट का आदेश मुंबई पुलिस के पक्ष में आएगा।

भाई शोविक के साथ ईडी ऑफिस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

उधर, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया चक्रवर्ती से चार दिन में दूसरी बार पूछताछ कर रही है। इससे पहले रिया से शुक्रवार को 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। बता दें कि रिया के परिवार पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। रिया भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के साथ आज सोमवार सुबह 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। ईडी शोविक से तीसरी बार, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पहली बार और सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से दूसरी बार पूछताछ हो रही है। ED ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से शनिवार को 18 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में ईडी ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ 31 जुलाई को केस दर्ज किया है। शुरुआत में एक्ट्रेस ने जांच में सहयोग नहीं किया। कभी वे बीमारी का बहाना बना रही थीं तो कभी किसी सवाल के जवाब में कह रही थीं कि उन्हें कुछ याद नहीं है। उन्होंने सुशांत के खाते से पैसे निकालने के आरोप को मनगढ़ंत और गलत बताया। रिया के मुताबिक, उन्होंने 7 फिल्में कीं और इनसे उनकी कमाई हुई। आज सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को भो पूछताछ के लिए समन किया गया है। फिलहाल उनके हैदराबाद में होने की जानकारी सामने आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका