न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया चक्रवर्ती ने खोले एक-एक राज़, बताया - यूरोप ट्र‍िप पर शोविक क्यों गया था साथ

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) एक निजी चैनल से पहली बार इस मामले पर बातचीत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 11:31:46

रिया चक्रवर्ती ने खोले एक-एक राज़, बताया - यूरोप ट्र‍िप पर शोविक क्यों गया था साथ

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 7वां दिन है। इस हाई प्रोफाइल केस में जैसे-जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। उधर, रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में अपना पक्ष रखा है और सुशांत की लाइफ के बारे में बताया है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) एक निजी चैनल से पहली बार इस मामले पर बातचीत की। उन्होंने इस बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत किस तरह की लाइफ जीते थे। यूरोप ट्रिप का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब हम यूरोप के ट्रिप पर जा रहे थे तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। उसके लिए वो एक दवाई लेता है, जिसका नाम मोडाफिनिल है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली, क्योंकि वो दवाई हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।

sushant singh rajput death,sushant and shauvik bonding,rhea chakraborty,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput suicide case,news

भाई को यूरोप क्यों ले गई रिया?

इस इंटरव्यू ने रिया ने अपने भाई को यूरोप क्यों ले गई? यूरोप टूर में क्या कुछ हुआ? इस सवालों को पूछा गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हम पेरिस में लैंड हुए, तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। उन्होंने कहा मैं ये देखकर थोड़ी परेशान हुईं, क्योंकि मैं काफी एक्साइटेड थी। मैं चाहती थी कि उसकी फनसाइड देख सकूं, क्योंकि यहां वो आराम से सड़कों पर धूम सकता है, जो भारत में नहीं कर सकता था।

लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वो खुश थे, फिर जब इटली में पहुंचे, जहां हमारे कमरे में एक अजीब अतरंगी सा स्ट्रक्चर था। रिया ने बताया कि कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने कहा सब ठीक है। रिया बोलीं कि तब सुशांत ने उन्हें कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा कि एक बुरा सपना हो सकता है। उसी के बाद से ही सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे।

रिया ने बताया कि साल 2013 में उनके ऐसा हुआ था। जब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीज़ें शुरू हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है, उन्होंने ही दवाई के बारे में बताया था।

sushant singh rajput death,sushant and shauvik bonding,rhea chakraborty,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput suicide case,news

इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा कि यूरोप टूर से पहले सुशांत ने एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम Rhealityx था। इसके लिए मैंने और मेरे भाई ने पैसा दिया था। सुशांत मुझे लाइक ही करता होगा, जो उसने अपनी ड्रीम कंपनी से मुझे जोड़ा होगा। इस कंपनी में मैं, सुशांत और मेरा भाई तीनों बराबर के पार्टनर हैं और पार्टनर बनने के लिए तीनों लोगों को अपने अकाउंट से 33-33 हजार देने थे। मेरे भाई के 33 हजार मैंने उसे भेजे, ताकि वह भर सके, क्योंकि वो कोई जॉब नहीं कर रहा था।

इसके अलावा इस कंपनी में कोई ट्रांसजेक्शन नहीं हुआ है। यूरोप टूर के दौरान इटली में मेरे भाई ने हमें ज्वॉइन किया था। वह भी सुशांत के कहने पर। इसके मेरे पास सबूत हैं। सुशांत ने उसे लगातार बुलाया कि भाई तू आजा। भाई तू आजा। उस समय शौविक के कैट का एग्जाम भी नजदीक आ रहा था और उसे भी कहीं ना कहीं लग रहा था कि अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर वो क्या करेगा। हालांकि फिर उसने हमें जॉइन किया था तो शौविक को सुशांत लगातार बुला रहा था।

बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन की जांच होगी

दूसरी ओर रिया के ड्रग कनेक्शन की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। एनसीबी ने बुधवार को रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिया के वॉट्सऐप चैट से ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ था। एनसीबी ने अपनी मुंबई टीम से भी कहा है कि ड्रग्स सप्लायर के नेटवर्क और बॉलीवुड कनेक्शन का एनालिसिस शुरू करें। एनसीबी रिया से आज ही सवाल-जवाब कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका