न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे CJI एस.ए. बोबडे, हार्ले डेविडसन देख खुद को नहीं रोक पाए, बन गए बाइकर

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस.ए. बोबड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 8:15:00

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे CJI एस.ए. बोबडे, हार्ले डेविडसन देख खुद को नहीं रोक पाए, बन गए बाइकर

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस.ए. बोबड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काले कोर्ट में हमेशा सुप्रीम कोर्ट के सबसे मुख्य पद पर बैठने वाले सीजेआई एसए बोबडे ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे नजर आ रहे है। एसए बोबडे नागपुर में अपने घर से ही सुप्रीम कोर्ट में आने वाले महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। रविवार सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उनकी नजर हार्ले डेविडसन बाइक पर पड़ गई। बस फिर क्या था। उन्होंने भी बाइक की सवारी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनकी फोटो खींच ली। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट के 47वें सीजेआई

जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े सुप्रीम कोर्ट के 47वें सीजेआई हैं। उन्होंने पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई के बाद 18 नवंबर 2019 को पदभार संभाला। चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस बोबड़े का कार्यकाल करीब 17 महीने का है। वह 23 अप्रैल 2021 को रिटायर हो जाएंगे।

फोटोग्राफी और किताबों का शौक

जस्टिस बोबडे को फोटोग्राफी और किताबें पढ़ने का शौक है। वह बाइक राइडिंग का भी अच्छा-खासा शौक रखते हैं। जस्टिस एसए बोबडे के पिता मशहूर वकील थे। यही कारण है कि शुरू से ही पिता की तरह जस्टिस बोबडे को भी किताबें पढ़ने का शौक रहा। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से आर्ट्स एंड लॉ में ग्रैजुएशन किया।

chief justice of india sa bobde,harley davidson,coronavirus

जस्टिस एस.ए. बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ। 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल में उन्होंने बतौर अधिवक्ता अपना पंजीकरण कराया। हाईकोर्ट की नागपुर पीठ में 21 साल तक अपनी सेवाएं देने वाले जस्टिस एस.ए. बोबडे ने मार्च, 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ ली। 16 अक्टूबर 2012 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना जरूरी है। तस्वीर में दिख रहे सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ है। हालांकि, सीजेआई एस.ए. बोबडे शायद मास्क लगाना भूल गए। कुछ लोग इस पर भी सवाल उठाते नजर आए।

chief justice of india sa bobde,harley davidson,coronavirus

जस्टिस एस.ए. बोबडे का अपनी मां के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है। देश के मुख्य न्यायाधीस बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने घर जाकर मां के पैर छुए। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रहीं हैं और बोल नहीं पाती हैं।

बता दें कि वर्तमान में भारत में हार्ले-डेविडसन की कुल 16 बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। सबसे कम कीमत वाला मॉडल हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 है, जिसकी कीमत 5 लाख 34 हजार रुपये है। वहीं, सबसे महंगे मॉडल की बात करें तो हार्ले-डेविडसन सीवीओ लिमिटेड का नाम आता है, जिसकी कीमत 50 लाख 53 हजार रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री