न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : सभी भाषाओं के लिए कॉमेंट्री पैनल की हुई घोषणा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर नहीं शामिल

सीजन के लिए ऑफिशल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सभी भाषाओँ के लिए कॉमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 9:05:55

IPL 2020 : सभी भाषाओं के लिए कॉमेंट्री पैनल की हुई घोषणा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर नहीं शामिल

19 सितंबर से आईपीएल के 13वें संस्करण का आगाज होने वाला हैं। कोरोना के चलते इस बार आईपीएल UAE में करवाया जा रहा हैं। सुरक्षा के लिहाज से बायो-बबल वातावरण तैयार किया गया हैं। सीजन के लिए ऑफिशल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सभी भाषाओँ के लिए कॉमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई हैं। लेकिन इस पैनल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को जगह नहीं मिली हैं। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रहे सुनील गावसकर, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले, आकाश चोपड़ा और इयान बिशप समेत कई दिग्गजों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

स्टार स्पोर्ट्स ने हिन्दी और अन्य भाषाओं में कॉमेंट्री पैनल के लिए अलग से नाम जारी किए हैं। मांजरेकर का नाम किसी भी कॉमेंट्री पैनल में शामिल नहीं किया गया है। अंग्रेजी के लिए जारी कॉमेंट्री पैनल की लिस्ट में मार्क निकोलस भी हैं, जो आमतौर पर साउथ अफ्रीका के घरेलू मैचों में कॉमेंट्री करते नजर आते हैं। कुछ आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर चुके जेपी ड्यूमिनी भी पैनल का हिस्सा हैं।

72 साल के गावसकर भी कॉमेंट्री के लिए यूएई जाएंगे जबकि ब्रेट ली, डीन जोन्स, ब्रायन लारा, ग्रेमी स्वान और स्कॉट स्टायरिस मुंबई से कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा और इरफान पठान हिंदी में कॉमेंट्री करेंगे। कॉमेंट्री पैनल की लिस्ट में दो महिला कमेंटेटर लिसा स्थलेकर और पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया। आईसीसी हॉल ऑफ फेमर लिसा पहले भी आईपीएल की कॉमेंट्री कर चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे के श्रीकांत तमिल में और एमएसके प्रसाद तेलुगू में कॉमेंट्री करेंगे। भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच संजय बांगड़ हिन्दी कॉमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे।

हिन्दी कॉमेंट्री पैनल में शामिल नाम

आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, आशीष नेहरा, जतिन सप्रू, निखिल चोपड़ा, किरण मोरे, आजत आगरकर और संजय बांगड़।

डगआउट के लिए कमेंटेटरों की लिस्ट

डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रायन लारा, ब्रेट ली और ग्रीम स्वान।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका