न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs RR : चेन्नई को करारी हार देने में राजस्थान के इन 5 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें दमखम दिखाते हुए चेन्नई को करारी हार दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 9:49:54

CSK Vs RR : चेन्नई को करारी हार देने में राजस्थान के इन 5 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बीते दिन के मुकाबले में रॉयल्स ने चेन्नई की मुश्किलें बढ़ाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीजन में 7वीं हार के साथ चेन्नई की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है। वहीं, राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान ने चेन्नई को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन पर ही रोक दिया और 17।3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें दमखम दिखाते हुए चेन्नई को करारी हार दी।

जोस बटलर

पिछले कुछ समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे बटलर ने इस बार शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए।

श्रेयस गोपाल

कम स्कोर वाले इस मैच में राजस्थान के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 14 रन दिए और चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। इसके अलावा उन्होंने सैम करन का महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया।

राहुल तेवतिया

तेवतिया को इस बार बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में छाप छोड़ी। तेवतिया ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर अंबाती रायुडू का शिकार किया।

स्टीव स्मिथ

कप्तान स्टीव स्मिथ ने हालांकि बेहद धीमी पारी खेली लेकिन उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्मिथ ने 34 गेंदों में 26 रन बनाए और बटलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनो की अटूट साझेदारी की।

जोफ्रा आर्चर

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फिर से उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 20 रन दिए और फाफ डुप्लेसिस का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत