न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, अब प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 12:27:54

उत्तर प्रदेश / प्रयागराज के पूर्व  एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, अब प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला कर दिया गया था। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। तभी से सवाल उठ रहा था कि उनका तबादला क्यों किया गया। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को स्‍वरूपरानी नेहरू अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- प्रयागराज के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। देर रात 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। उनमें सत्यार्थ का भी नाम शामिल है। लेकिन उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है।

देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला कर दिया था। उनकी जगह अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्ध की अगुवाई में ही प्रयागराज पुलिस ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती केस का खुलासा किया था। इस मामले की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएस अफसर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को तत्काल दोबारा एसएसपी प्रयागराज बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंकज द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती में अच्छा काम करने के बाद भी जांच एसटीएफ को देना, फिर उन्हें अचानक बिना कारण हटा प्रतीक्षारत करना बताता है कि यूपी सरकार इस मामले में बेईमानी व लीपापोती कर रही है।

मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पिछले साल अगस्त में सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया था। इससे पहले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसटीएफ लखनऊ में तैनात थे। इससे पहले वह एसएसपी मथुरा थे, लेकिन 5 महीने में ही उनका यहां से तबादला कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री