आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा। रविवार को दुबई में खेला गया दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया। कगिसो रबाडा दिल्ली की जीत के हीरो रहे। उन्होंने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब ने सुपर ओवर में महज 2 रन बनाए। यह आईपीएल में सुपर ओवर का सबसे छोटा स्कोर था। दिल्ली ने 2 बॉल में ही 3 रन का टारगेट हासिल कर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर मार्कस स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर दिल्ली की जीत में बेहद अहम साबित हुए। मयंक अग्रवाल (60 गेंदों में 89 रन) ने तो पंजाब को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया था। लेकिन हुआ कुछ और। आखिरी ओवर में जब पंजाब को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी तो, स्टोइनस ने 12 रन ही बनने दिए और दो लगातार गेंदों (पांचवीं और छठी) पर क्रमशः मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कराया। सबसे बढ़कर जब आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए थो तो स्टोइनस ने जॉर्डन को रबाडा के हाथों लपकवाया, जिससे मैच टाई (दोनों टीमें157/8-157/8) हो गया और मुकाबला सुपर ओवर तक खिंचा।
What abt that one short run call???? #IPL2020
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 20, 2020
लेकिन मैच के दौरान एक विवाद भी सामने आया, जो लक्ष्य का पीछा करते हुए पजाब की पारी के दौरान सेकेंड लास्ट ओवर में देखने को मिला। अब सवाल उठने शुरू हो गए है कि क्या मैच को सुपर ओवर में जाना चाहिए था? दरअसल, जब 19वां ओवर फेंक रहे रबाडा की तीसरी गेंद को मयंक अग्रवाल कवर क्षेत्र में खेलकर तेजी से दो रन के लिए भागे लेकिन पहले रन को फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने 'शॉर्ट रन' करार दिया और टीम को एक रन ही मिला। लेकिन रिप्ले ने अंपायर के इस फैसले पर सवालिया खड़ा कर दिया। फैंस, एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले को सही नहीं बताया।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा- उस एक शॉर्ट रन कॉल का क्या हुआ...?
वहीं, पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तो ट्वीट कर इतना तक कह दिया, 'मैन ऑफ द मैच पर मैं सहमत नहीं हूं। जिस अंपायर ने यह शॉर्ट रन दिया उसे मैन ऑफ द मैच होना चाहिए था। शॉर्ट रन नहीं था और यही अंतर था।'
I don’t agree with the man of the match choice . The umpire who gave this short run should have been man of the match.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Short Run nahin tha. And that was the difference. #DCvKXIP pic.twitter.com/7u7KKJXCLbFor your information! pic.twitter.com/PvcOjBVR4W
— KXIP Fans Community (@KXIPCommunity) September 20, 2020













