न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RR : हार के बाद बोले स्मिथ - हमें बेहतर करने की जरूरत, धवन ने की बेहतर गेंदबाजी की तारीफ़

मैच में राजस्थान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन उसमें निरंतरता नहीं रह पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 10:09:25

DC vs RR : हार के बाद बोले स्मिथ - हमें बेहतर करने की जरूरत, धवन ने की बेहतर गेंदबाजी की तारीफ़

बुधवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। 8 मैच में यह राजस्थान की पांचवीं हार हैं। मैच में राजस्थान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन उसमें निरंतरता नहीं रह पाई। दिल्ली ने 162 रन का टारगेट दिया था, जवाब में राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि हार का मुख्य कारण धीमी पिच रही। तेज शुरुआत के बाद, हमें एक बेहतर पार्टनरशिप की जरूरत थी। जोस और स्टोक्स ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन उसके बाद हमने विकेट गंवा दिए। हमें एक और पार्टनरशिप की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि धीमी पिच पर चेज करके ज्यादा रन बनाना मुश्किल होता है। हमने सोचा की बेहतर गेंदबाजी करके उन्हें 160 रन पर रोक दिया। यह पिच के हिसाब से चेज करने के लिए ठीक था। लेकिन हमने शुरुआती पार्टनशिप की और उसके बाद बड़ी पार्टनशिप नहीं हुई। हमारे बल्लेबाजों के बीच 50 से 60 रन की पार्टनशिप नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि हम अभी बेहतर स्थिति में नहीं है। हमें आगे बेहतर करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि तीन दिन बाद हम जोरदार वापसी करेंगे।

स्टोक्स और बटलर ने 4 ओवर में 37 रन बनाए

बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने शुरुआती 4 ओवर में 37 रन बनाए। उसके बाद तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और स्टोक्स के बीच 46 रन की पार्टनशिप हुई। उसके बाद राजस्थान की ओर से छठे विकेट लिए राहुल तेवतिया और रॉबिन उथप्पा के बीच ही सिर्फ 25 रन की पार्टनशिप हुई।

धवन - हम सकारात्मक रहे

दिल्ली के जीत के बाद स्टैंड इन कप्तान शिखर धवन ने कहा कि एक पल ऐसा भी था जहां हम मुश्किल में थे। वहां से टीम के सामूहिक प्रयास से मैच में फिर से वापसी कर सके।यह हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा कि हम सकारात्मक रहे। मुझे पता था कि उनकी लंबी बल्लेबाजी क्रम नहीं है। ऐसे में हमें टॉप ऑर्डर के विकेट चाहिए थे। हमने ऐसा ही किया।

फास्ट बॉलरने बेहतर गेंदबाजी की

धवन ने अपने फास्ट बॉलर कागिसो राबाडा और एनरिक नॉर्टजे की तारीफ की। राबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 और नॉर्टजे ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। धवन ने कहा” हमेशा हमें उनसे (राबाडा और नॉर्टजे) बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद रहती है और वे ऐसा करते हैं।” उन्होंने डेब्यू मैच खेलने वाले गेंदबाज तुषार देशपांडे की भी तारीफ की। तुषार ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। धवन ने कहा कि उसने (तुषार) साहस दिखाई। उसका लाइन लेंथ काफी अदभुत था। यह एक लंबा टूर्नामेंट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट