न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मोबाइल की दुकान में 12 लाख की चोरी, बिना ताला तोड़े शटर को खींचकर ऊपर कर दिया

बीते दिन सीकर के सुजानगढ़ में एक मोबाइल की दुकान में करीब 12 लाख के मोबाइल की चोरी हुई हैं जिसमें बिना ताला तोड़े शटर को खींचकर ऊपर कर दिया गया और वारदात को अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 1:43:17

राजस्थान : मोबाइल की दुकान में 12 लाख की चोरी, बिना ताला तोड़े शटर को खींचकर ऊपर कर दिया

देखा जा रहा हैं कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं और अपनी वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं। बीते दिन सीकर के सुजानगढ़ में एक मोबाइल की दुकान में करीब 12 लाख के मोबाइल की चोरी हुई हैं जिसमें बिना ताला तोड़े शटर को खींचकर ऊपर कर दिया गया और वारदात को अंजाम दिया गया।

शहर के माेहन जैन अस्पताल के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान में गुरुवार अलसुबह साढ़े चार बजे लाखाें रुपए के मोबाइल चोरी हो गए। मुदिता मोबाइल नाम से दुकान में छह जने चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे। इनमें पांच जने दुकान के बाहर ही खड़े रहे, जबकि एक युवक को दुकान के अंदर भेजा। हैरानी की बात ये है कि दुकान के ताले तोड़े बिना शटर को खींचकर ऊपर कर दिया, उसमें नीचे से एक दुबले से युवक को अंदर घुसा दिया। स्थिति ये थी कि वह भी बड़ी मुश्किल से दुकान के अंदर प्रवेश कर पाया।

दुकान के बाहर खड़े पांचों इधर-उधर व दुकान के आगे खड़े रहकर निगरानी करते थे। ये चोर अलसुबह करीब साढ़े चार बजे पहंुचे। पूरी घटना दुकान के अंदर व बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान संचालक विनित तोषनीवाल पुत्र मोहनलाल तोषनीवाल निवासी नया बास ने बताया कि छह जनों ने मोबाइल की दुकान के शटर से छेड़छाड़ कर उसे मरोड़-तरोड़कर ऊपर कर अंदर जाने की जगह बनाई।

इसके बाद में एक कम उम्र के युवक को दुकान के अंदर घुसा दिया। दुकान के अंदर चोर करीब 40 मिनट अंदर रहा। दुकान के अंदर टॉर्च की राेशनी से उसने दो बैगों में करीब 70 से 80 मोबाइल भर लिए। इनकी कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपए आंकी गई है। दुकानदार सुबह 10 बजे दुकान खोलने आए तो चोरी का पता लगा। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहंुचकर सीसीटीवी फुटेज आदि के जरिए जांच शुरू की।

सस्ते व चाइनीज मोबाइल नहीं लेकर गए चोर

चोर दुकान के अंदर गल्ले में रखे पांच-छह हजार रुपए नकद भी चोरी कर ले गए। जितने भी एंड्रॉयड महंगे मोबाइल लेकर गए, उन्हें डिब्बे से निकालकर बिना चार्जर व ईयर फोन लेकर गए। दुकानदार के भी ये समझ नहीं आ रहा था, आखिर वह पूरा सेट क्यों नहीं लेकर गए? इतना ही नहीं दुकान में रखे सस्ते व चाइनीज मोबाइल के अलावा मोबाइल एसेसरीज के हाथ भी नहीं लगाया। इधर, पुलिस ने घटना के बाद कई गेस्ट हाउस, धर्मशाला व अन्य जगह पड़ताल की। सीआई मनोज भाटीवाड़ का कहना है कि अभी जांच जारी है।

अलसुबह 4:30 बजे से लेकर 5 बजकर 10 मिनट तक उसने चोरी की। बाद में छह जने एक साथ पैदल गणेश मंदिर की तरफ रवाना हुए। मंदिर के पास खड़े एक ऑटो में बैठकर उसे बस स्टैंड छोड़ने के लिए कहा। बाद में दो जनों को होटल वेलकम के पास उतारा, जबकि चार को बस स्टैंड पर उतारा।

मूलजी स्वीट्स व गणेश मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में छह जनों के आते व बैठने के फुटेज भी आए हैं। ऑटो चालक के अनुसार वह हिंदी बोल रहे थे। उसे बस यही कहा था कि उन्हें बस स्टैंड छोड़ दो, 10 रुपए के हिसाब से किराया दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?