बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जो लोग सवालों के घेरे में हैं उनमें सबसे पहला नाम सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का है। मंगलवार को सुशांत सिंह केस में पांचवीं जांच एजेंसी की भी एंट्री हो गई। सीबीआई, ईडी, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बाद एनसीबी केस में शामिल होने वाली पांचवीं एजेंसी है। दरअसल, सुसाइड केस में अब ड्रग एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। इसे सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मगर रिया के वकील ने इस बात का दावा किया है कि रिया ने कभी भी कोई ड्रग नहीं लिया और वे ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं।
रिया की चैट के 5 किरदार, जो ड्रग्स से जुड़े हैं
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया ने ड्रग्स के सिलसिले में की गई जिन चैट्स को डिलीट किया है, वह 4 लोगों से जुड़ी थी।
- पहला किरदार गौरव आर्या, जिसे ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इससे रिया की बात 2017 में हुई थी। इससे रिया एमडी की डिमांड कर रही थी। रिया ने कहा था कि क्या तुम्हारे पास एमडी है।
- दूसरा किरदार जया साहा। जया से चैट के कुछ ऐसे हिस्से आए हैं, जिसमें यह शक हो रहा है कि रिया पिछले साल नवंबर से सुशांत को कोई ड्रग दे रही थीं। इसी जया से रिया ने 14 जून यानी सुशांत की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद यानी दोपहर करीब ढाई बजे बात की थी।
- तीसरा किरदार श्रुति और चौथा मिरांडा। इन दोनों को लेकर अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ये श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा ही हैं या कोई और।
- सैमुअल के बारे में सुशांत के कुक नीरज ने भी बताया था कि वह खास तरह की सिगरेट लाते थे। 13 जून की रात सुशांत को यह खास सिगरेट नहीं मिली थी।
- 5वां किरदार रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ड्रग्स का इस्तेमाल रिया कर रही थीं, वह आमतौर पर हाई-प्रोफाइल पार्टियों में मिलती है।













