न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर निर्माण / शिवसेना ने PM मोदी की तारीफ, कहा - उनके कार्यकाल में ही मामला सुलझा

शिवसेना (Shiv Sena) ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना (Saamana) में राम मंदिर (Ram Mandir) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 10:07:28

राम मंदिर निर्माण / शिवसेना ने PM मोदी की तारीफ, कहा - उनके कार्यकाल में ही मामला सुलझा

492 साल बाद अयोध्या में फिर से राम मंदिर बनने जा रहा है। इन 492 सालों में अयोध्या ने कई पड़ाव देखे। मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनी। मस्जिद टूटी फिर बनी, फिर टूटी। 167 साल पहले मंदिर को लेकर पहली बार अयोध्या में हिंसा हुई तो 162 साल पहले इस विवाद में पहली एफआईआर हुई। 135 साल पहले मामला कोर्ट तक पहुंचा और 8 महीने 27 दिन पहले रामलला के पुन: विराजमान होने का सुप्रीम फैसला आया।

आज की सुबह ऐतिहासिक है। रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की आज नींव रखी जा रही है। आज दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। मोदी लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। इसके लिए वह सुबह 11:30 बजे अयोध्‍या के साकेत कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना (Saamana) में राम मंदिर (Ram Mandir) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की।

सामना में लिखी ये बात

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राम मंदिर का श्रेय पीवी नरसिंह राव और राजीव गांधी को दिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर का श्रेय देने को तैयार नहीं हैं। लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल में ही न्यायालयीय दांव-पेंच से राम मंदिर का मामला सुलझा और आज यह स्वर्णिम क्षण आ गया। इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा। ऐसा न होता तो राम मंदिर के पक्ष में निर्णय देने वाले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई सेवानिवृत्ति के बाद तुरंत राज्यसभा का सदस्य नहीं बने होते।

सामना ने संपादकीय में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर (Ram Mandir Bhoomi Pujan) के लिए पहली कुदाल चलाएंगे। उस मिट्टी में कारसेवकों के त्याग की गंध है। इसे भूलने वाले रामद्रोही साबित होंगे।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है कि बाबरी गिरी। उसे गिराने वाले शिवसैनिकों पर हमें गर्व है! इस एक गर्जना से बालासाहेब ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट के रूप में करोड़ों हिंदुओं के दिल के राजा बन गए थे। सभी के त्याग, संघर्ष, रक्त और बलिदान से आज का राम मंदिर अयोध्या में साकार रूप ले रहा है।

सामना ने संपादकीय में कहा कि बाबरी के पतन से संघर्ष समाप्त हो गया। राम मंदिर भूमि पूजन से इस मुद्दे की राजनीति भी हमेशा के लिए समाप्त हो। श्रीराम की यही इच्छा होगी! सारा देश आज एक ही सुर में गरज रहा है। जय श्रीराम! जय श्रीराम!!

सामना ने संपादकीय में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय का सारा मामला तारीखों में उलझ गया लेकिन पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने भगवान राम को इस उलझन से बाहर निकाला और राम मंदिर के पक्ष में स्पष्ट फैसला सुनाया। रंजन गोगोई का नाम विशेष निमंत्रित लोगों की सूची में कहीं होना चाहिए था। लेकिन न रंजन गोगोई और न ही बाबरी ढांचा गिराने वाली शिवसेना सूची में शामिल है। राम मंदिर भूमि पूजन समारोह का श्रेय किसी दूसरे को न मिलने पाए, यह वैसी जिद है।

सामना ने संपादकीय में कहा है कि नरसिंह राव जब प्रधानमंत्री थे, उसी दौरान बाबरी गिरी। उन्होंने बाबरी को पूरी तरह से गिरने दिया। उस समय राष्ट्रपति भवन में शंकरदयाल शर्मा थे। शर्मा और राव 6 दिसंबर को मानो बाबरी का कलंक मिटने की प्रार्थना करते हुए ही बैठे थे। सामना ने संपादकीय में कहा है कि उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। बाबरी ढांचा पूरी तरह से जमींदोज होते ही कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने अपनी सरकार का ही त्याग कर दिया। वो कल्याण सिंह आज के स्वर्ण समारोह के मंच पर नहीं हैं लेकिन निमंत्रितों की सूची में हों, ऐसी अपेक्षा है।

पीएम मोदी अयोध्‍या में राम मंदिर के शिलान्‍यास कार्यक्रम के साथ ही वहां करीब 3 घंटे बिताएंगे। ऐसे में वहां का प्रशासन इस बात के लिए पूरी तरह से आश्‍वस्‍त है कि पीएम मोदी की कोरोना से पूरी सुरक्षा होगी।

shiv sena,narendra modi,saamana,ram mandir,news

भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जायेगा कोरोना

आपको बता दे, इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा था कि देश में फैले कोरोना संकट के बीच रामजन्म भूमिपूजन का आयोजन होने से कोरोना जल्द खत्म हो जायेगा। शिवसेना ने ये भी लिखा है कि पूरा देश इस भूमिपूजन को लेकर काफी उत्साहित है। पीएम मोदी इस मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं इससे सुनहरा पल कोई और नहीं हो सकता। साथ ही शिवसेना ने लिखा है कि कोरोना काल में राममंदिर का निर्माण होने जा रहा है, भगवान राम के आशीर्वाद से कोरोना खत्म हो जाएगा।

3 घंटे मोदी अयोध्या में रहेंगे

09:35 बजे: प्रधानमंत्री दिल्ली से रवाना होंगे।
10:35 बजे: मोदी लखनऊ पहुंचेंगे।
11:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे।
11:40 बजे: मोदी और योगी हनुमानगढ़ी जाएंगे, फिर राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे।
12:00 बजे: मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे।
12:15 बजे: प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे।
12:30 बजे: पूजा कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान शिला पूजा, भूमि पूजा और कर्मा शिला पूजा होगी।
12:44 से 12:45 बजे: 32 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त में मुख्य पूजा होगी। मान्यता यह है कि इसी मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। मोदी इस दौरान 40 किलो चांदी की ईंट नींव के तौर पर रखेंगे।
2:20 बजे: मोदी अयोध्या से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका