संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस साल के आईपीएल का 13वां संस्करण 19 सितंबर से होने जा रहा हैं। हांलाकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर लगातार परेशानियां आ रही हैं क्योंकि CSK से जुड़े 2 खिलाड़ी और कई सपोर्ट स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ ही सुरेश रैना ने भी इस बार लीग से अपना ना वापस ले लिया हैं और देश लोट आए हैं। सुरेश रैना के आईपीएल ना खेलने पर साथी खिलाड़ी शेन वॉटसन ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वॉटसन ने कहा कि बुरी खबर के साथ मेरी नींद खुली। सुरेश रैना निजी कारणों के चलते वापस भारत लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल आपके लिए भारी है, उम्मीद करता हूं कि आपके साथ सब ठीक होगा।













