न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पहले ही शादीशुदा और एक बेटी का बाप होने के बावजूद रचाई दूसरी शादी, आया दहेज़ का लालच, इस तरह हुआ खुलासा

बेटी के जन्म के 15 दिन बाद ही दहेज़ के लालच में आकर उसने खुद को अविवाहित बताकर सीकर की युवती से धोखे से शादी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 12:23:36

सीकर : पहले ही शादीशुदा और एक बेटी का बाप होने के बावजूद रचाई दूसरी शादी, आया दहेज़ का लालच, इस तरह हुआ खुलासा

रिश्तों में धोखेबाजी के कई किस्से सामने आते हैं जब शादीशुदा लोगों का बाहर अफेयर चल रहा होता हैं। लेकिन सीकर से महिलाओं से जालसाजी का मामला सामने आया जहां लुधियाना के एक युवक द्वारा खुद को ईसाई बताकर अक्टूबर 2014 में अमृतसर की क्रिश्चियन युवती के साथ शादी रचाई जिससे उसे एक बेटी भी हैं। बेटी के जन्म के 15 दिन बाद ही दहेज़ के लालच में आकर उसने खुद को अविवाहित बताकर सीकर की युवती से धोखे से शादी कर ली। दूसरी पत्नी ने जब दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आराेपी करण पुत्र राजेश लुधियाना का रहने वाला है।

जुलाई 2015 में सीकर के माेचीवाड़ा में रहने वाली युवती के साथ शादी कर ली। युवती के अनुसार शादी के दाैरान उसके घर वालाें ने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। इसके बावजूद शादी के तीन-चार महीने बाद पति करण, सास व ननद उसकाे दहेज के लिए टाॅर्चर करने लगे। पति मलेशिया चला गया। वहां से लौटने के बाद पति उससे मारपीट करने लगा। जबरन शराब पिलाता। उसके लड़का हुआ ताे ससुराल वालाें ने फिर रुपए और गाड़ी की मांग की। प्रताड़ित किया ताे उसने फाेन कर घटना के बारे में अपने घरवालाें काे बताया। उसके माता-पिता लुधियाना गए और उसकाे साथ लेकर सीकर आ गए। इसके बाद उसने अपने पति और ससुराल वालाें के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसका दाेस्त लुधियाना में ही रहता है। उसने करण के बारे में जानकारी जुटाई ताे पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है व उसके बेटी भी है। पीड़िता के भाई ने मलेशिया में उस मॉल के मालिक से बात की, जहां करण काम करता था। उसने बताया कि करण अपनी पत्नी के साथ यहां रहता है। लेकिन, उसके साथ भी रुपयाें की धाेखाधड़ी करने पर उसने उसका पासपाेर्ट रख लिया है। इधर, करण जब वापस मलेशिया से लुधियाना पहुंचा ताे उस पर केस दर्ज हाेने की जानकारी मिली। वह सीकर वकील के साथ आया ताे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक काे माता-पिता के पास, दूसरी काे रखता फ्लैट में

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद करण उसकाे अपने माता-पिता के पास रखता था। जबकि पहली पत्नी काे थाेड़ी दूर एक फ्लैट में रखता था। उसके ससुराल वालाें ने भी यह जानकारी छुपाए रखी। पीड़िता के भाई का कहना है कि वह सीकर पुलिस के साथ करण के बारे में छानबीन करने पंजाब गया था। आराेप है कि इस दाैरान उसने पंजाब पुलिस काे पैसे दिए ताे वे लाेग उसके परिवार काे थाने लेकर आए और घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की थी। हालांकि उस दाैरान जमानत पर उनकाे छाेड़ दिया गया था।

काेर्ट में सरेंडर किया ताे पकड़ा गया आरोपी

मामले के जांच अधिकारी और महिला थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पीड़िता ने ताे दहेज प्रताड़ना का ही मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, बाद में पुलिस ने जांच की ताे सामने आया कि आराेपी करण पुत्र राजेश चाैहान पहले से शादीशुदा है और उसके एक लड़की है। आराेपी करण ने सीकर काेर्ट में सरेंडर किया ताे पुलिस ने उसकाे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत