न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : बदमाशों के मंसूबे हुए नाकाम, 28 लाख से भरे एटीएम को उखाड़ा तभी पहुंची पुलिस

28 लाख रुपए से भरा एसबीआई का एक एटीएम बदमाशों ने उखाड़ लिया और पिकअप में लेकर ही जा रहे थे कि तभी वहां पुलिस पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 5:58:42

चूरू : बदमाशों के मंसूबे हुए नाकाम, 28 लाख से भरे एटीएम को उखाड़ा तभी पहुंची पुलिस

चूरू के सादुलपुर में पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे नाकाम कर दिए। घटना सादुलपुर के बहल सड़क मार्ग की है जहां 28 लाख रुपए से भरा एसबीआई का एक एटीएम बदमाशों ने उखाड़ लिया और पिकअप में लेकर ही जा रहे थे कि तभी वहां पुलिस पहुंच गई। अगर 5-10 मिनट पुलिस नहीं पहुंचती तो 28 लाख से भरा एटीएम लूट लिया जाता।

थाना एसएचओ गुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात बोलेरो और पिकअप गाड़ी में सवार होकर बदमाश आए। वह हथियारों से भी लैस थे। उन्होंने वहां लगा एटीएम उखाड़ दिया। तभी जिस मकान में एटीएम लगा था, उसके मालिक की नींद खुल गई थी। उन्होंने वारदात की फोन पर जानकारी दी।

इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने मकान मालिक को बदमाशों पर पत्थर फेंककर रोकने के लिए कहा, ताकि कुछ टाइम मिल जाए और पुलिस पहुंच जाए। वहीं, एसएचओ ने नजदीकी पुलिस चौकी को एटीएम लूट की सूचना दी और खुद भी मौके के लिए रवाना हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही बदमाश एटीएम छोड़कर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

कोहरे का फायदा उठाकर फरार हुए आरोपी

इस दौरान काफी दूर तक बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। बहल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी से टक्कर मार बदमाशों को रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई। फिलहाल, सुबह तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी की मदद से भी बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची

‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता