आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 10वां मैच दुबई में होने जा रहा हैं जो की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होना हैं।यह सीजन का पहला मैच हैं जब विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं।मुंबई इंडियन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैलसा लिया हैं।कोहली ब्रिगेड पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीम ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों को एक हार का सामना करना पड़ा हैं। आज के मैच में दोनों टीम अच्छा प्रदर्शन कर अंकतालिका में अपना स्थान ऊपर करना चाहेगी।
मुंबई टीम में सौरभ तिवारी की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया। वहीं, बेंगलुरु में तीन बदलाव किए गए। एडम जम्पा, इसुरु उडाना और गुरकीरत सिंह मान को मौका दिया गया। उडाना का आईपीएल में डेब्यू मैच है। इनकी जगह डेल स्टेन, उमेश यादव और जोस फिलिप को बाहर किया। मैच में रोहित के पास अपने 5 हजार रन पूरे करने का मौका है। वे सिर्फ 10 रन दूर हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक विराट कोहली और सुरेश रैना ही 5 हजार रन बना सके हैं।
#MumbaiIndians have won the toss and they will bowl first against #RCB in Match 10 of #Dream11IPL.#RCBvMI
सीजन में दोनों टीमों ने एक मैच जीता, एक हारा
सीजन में मुंबई और बेंगलुरु का यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों ने 2 मैचों में एक मैच जीता और एक हारा है। मुंबई को सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।
मुंबई का आईपीएल में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा
मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 189 मैच खेले, जिसमें 110 जीते और 79 हारे हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 183 में से 85 मैच जीते और 94 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 58.20% और बेंगलुरु का 46.44% रहा।













