शर्मसार कर देने वाली घटना, अस्पताल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, आरोपी फरार

By: Pinki Fri, 29 May 2020 11:48:44

शर्मसार कर देने वाली घटना, अस्पताल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, आरोपी फरार

झारखंड के रिम्स अस्पताल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक सीनियर ने जूनियर डॉक्टर के साथ रेप (Rape) करने की कोशिश की। जूनियर डॉक्टर (Junior Doctor) ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। बिरायतू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल (Hospital) रिम्स में जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात दुष्कर्म का प्रयास किया। एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। क्रिटिकल केयर के एक सीनियर डॉक्टर की भी वहीं पर ड्यूटी थी। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि 27-28 मई की रात को ड्यूटी के दौरान उन्हें सीनियर द्वारा रेप करने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी सबसे पहले रिम्स के डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह को दी।

घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में सिटी एसपी सौरभ कुमार का कहना है कि तत्काल एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने रेप का सेक्शन 376 लगाया है। पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।

कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी डॉक्टर

इस मामले में डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह ने कहा है कि पीड़ित डॉक्टर कोविड वार्ड (Covid Ward) में काम कर रही थी और उसने लिखित रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराने में योगदान दिया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com