न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स मामले में 3 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज; NCB का एक्शन - तीन पेड्लर गिरफ्तार, 4 करोड़ की हशीस बरामद

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग (Drug) एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 12:28:33

ड्रग्स मामले में 3 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज; NCB का एक्शन - तीन पेड्लर गिरफ्तार, 4 करोड़ की हशीस बरामद

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग (Drug) एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं। ड्रग्स नेटवर्क के कई बड़े खिलाड़ी अब तक एनसीबी के हत्थे चढ़ चुके हैं। इनमें से 6 मुख्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया है। इस केस से जुड़े तीन आरोपियों की जमानत पर शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। बता दें ​कि रिया ड्रग्स केस में सैमुअल मिरांडा, अब्दुल बासित परिहार, दीपेश सावंत की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले मुंबई की सेशंस कोर्ट इन तीनों की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। अब देखना ये होगा कि इन तीनों आरोपियों को बेल मिलती है या फिर उनकी जमानत याचिका खारिज हो जाती है।

बता दें कि ड्रग्स के इस मामले में मिरांडा, बासित और दीपेश की भूमिका अहम मानी जा रही है। सैमुअल मिरांडा सुशांत का हाउस मैनेजर रह चुका है। इस मामले में ​जब रिया और शोविक चक्रवर्ती की चैट सामने आई तो पता चला कि सैमुअल मिरांडा ही इन लोगों तक ड्रग सप्लाई किया करता था। वहीं अब्दुल बासित परिहार एक ड्रग पैडलर है। बासित के बारे में खबर है कि वह रिया और शोविक के कहने पर ही ड्रग का जुगाड़ करता था। वहीं दीपेश सावंत सुशांत सिंह राजपूत का नौकर था। ड्रग्स केस में उसकी भी मौजूदगी का पता चला है।

3 पेड्लर गिरफ्तार

बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को एक बड़े ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। इस ड्रग्स पैडलर का रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से खास कनेक्शन है। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में काम कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई टीम ने गुरुवार को चलाए गए एक ऑपरेशन में बॉलीवुड को हशीस सप्लाई करने वाली चेन धर दबोचा है। ये ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक चला है। बॉलीवुड को ड्रग्स सप्लाई करने वालों में से एक बड़े सप्लायर का नाम राहिल विश्राम है। NCB की कोशिश इस पूरी चेन को क्रैक करने की है। इसी कोशिश में NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने मुंबई के पोवाई में छापा मारा और दो से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस छापेमारी में तकरीबन 500 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की बड जब्त की गई है जिसे बाजार में 6 से 8 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा था।

रिया चक्रवर्ती जिस केस में फंसी हैं उसी मामले की तहकीकात करते हुए समीर वानखेड़े और उनकी टीम को राहिल की डिटेल्स मिलीं जो कि सीधे तौर पर इस नेटवर्क से कनेक्ट होती हैं। जिसके बाद राहिल के वर्सोवा स्थित घर पर छापा मारा गया। गुरुवार को शुरू हुई ये रेड अगले दिन सुबह तक चली जिसके बाद वहां से उच्च क्वालिटी का हशीस (जिसे हिमाचल की मनाना क्रीम नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त हुई। ये एक उच्च गुणवत्ता की नारकोटिक ड्रग है जिसका वजन तकरीबन 1 किलो है। इसकी मार्केट में कीमत तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा राहिल के घर से 4।.5 लाख रुपये भी एनसीबी ने सीज किए हैं। शुरुआती पूछताछ में राहिल ने अपने बॉस के बारे में बताया है जो बॉलीवुड को ड्रग्स की सप्लाई करता है। NCB फिलहाल राहिल द्वारा दी गई लीड को फॉलो कर रही है ताकि उनके बॉस को पकड़ा जा सके। राहिल के बॉस का पकड़ा जाना बॉलीवुड ड्रग सप्लाई चेन को क्रैक करने में एक बड़ी कामयाबी हो सकती है।

मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रिया, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुयल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले से संबंधित धनशोधन की तहकीकात कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के फोन से मिली सोशल मीडिया चैट को एनसीबी के साथ साझा किया था, जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ के इस्तेमाल का संकेत मिलता है। इसके बाद एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका