न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत के 'निकम्मा' बयान पर पायलट का जवाब, कहा - मैं आहत था लेकिन घूंट पीकर रह गया

बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट अब कांग्रेस में वापस आ गए हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार का संकट टलने के बाद अब बयानबाजी का दौर चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 1:01:18

गहलोत के 'निकम्मा' बयान पर पायलट का जवाब, कहा - मैं आहत था लेकिन घूंट पीकर रह गया

बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट अब कांग्रेस में वापस आ गए हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार का संकट टलने के बाद अब बयानबाजी का दौर चल रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली में आकर हमारे साथियों ने मुद्दों को उठाया था, पार्टी ने हमारी बात को सुना है। अब पार्टी की ओर से क्या पद और जिम्मेदारी दी जाएगी, वो पार्टी पर निर्भर है। पार्टी ने सभी मुद्दों का हल निकालने की बात कही है।

सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि अशोक गहलोत मुझसे बड़े हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे भी काम के मुद्दे उठाने का हक है। पायलट ने यह बात गहलोत के उस बयान के रेफरेंस में कही, जिसमें गहलोत ने पायलट को निकम्मा और नकारा कहा था।

सचिन ने कहा कि बीते वक्त में क्या हुआ और भविष्य में क्या होगा, उसपर अब कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरे लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिनसे ठेस पहुंची और मैंने कड़वा घूंट पिया है। पायलट ने कहा कि मामला सुलझने की ओर बढ़ गया है, मैंने कहा भी था कि कमेटी तो पहले भी बनी हैं, लेकिन पार्टी ने अब मामला जल्द सुलझाने का वादा किया है।

पायलट ने कहा कि मैंने अपने परिवार से कुछ मूल्य सीखे हैं। मुद्दा यह नहीं कि मैं किसी आदमी का कितना विरोध करता हूं, लेकिन इस तरह की भाषा इस्तेमाल नहीं करता। राजनीति में निजी दुश्मनी की कोई जगह नहीं होती। पायलट ने बताया कि राहुल और प्रियंका ने उनकी आपत्तियां दूर करने के लिए रोडमैप तैयार करने का भरोसा दिया है। पायलट की राहुल और प्रियंका के साथ सोमवार को 2 घंटे मीटिंग हुई थी।

बता दे, इससे पहल पायलट ने सोमवार को कहा, 'लंबे समय से कुछ मुद्दों को मैं उठाना चाहता था। शुरू से ही कह रहा हूं कि ये लड़ाई आदर्शों की थी। मैंने हमेशा यही सोचा था कि पार्टी हित में इन मुद्दों को उठाना जरूरी है। सोनिया जी ने परेशानियों और सरकार की समस्याओं को सुना। लगता है कि जल्द ही मुद्दों को हल किया जाएगा।'

पायलट ने कहा 'जिन लोगों ने मेहनत की है, उनकी सरकार में भागीदारी हो। लड़ाई पद के लिए नहीं, आत्मसम्मान के लिए थी। पार्टी पद देती है, तो ले भी सकती है। जो वादे सत्ता में करके आए थे, उन्हें पूरा करेंगे।'

पायलट ने कहा कि जब पार्टी 21 सीटों पर सिमट गई थी, उसके बाद मैं अध्यक्ष बना और पार्टी को हमने सरकार तक लेकर आए। लेकिन सरकार बनाने में जिनकी भूमिका रही, उन्हें ही सम्मान नहीं मिलेगा तो ठेस पहुंचती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका