न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs KXIP : दोनों टीम के इन 5 बल्लेबाजों ने बढ़ाया खेल का रोमांच, हुई छक्कों की बरसात

दोनों ही टीम के बल्लेबाजों ने महफिल लूट ली और खेल का रोमांच बढ़ाने का काम किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 9:04:42

RR Vs KXIP : दोनों टीम के इन 5 बल्लेबाजों ने बढ़ाया खेल का रोमांच, हुई छक्कों की बरसात

बीते दिन आईपीएल का ऐतिहासिक मैच हुआ जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। पंजाब के 223 रन के जवाब में राजस्थान ने 3 गेंद रहते हुए 226 रन बना लिए। यह मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें छक्कों की बरसात देखने को मिली। दोनों टीम की तरफ से कुल चार अर्धशतक और एक शतक लगाया गया। दोनों ही टीम के बल्लेबाजों ने महफिल लूट ली और खेल का रोमांच बढ़ाने का काम किया। कहा जाए तो दर्शकों का पैसा-वसूल मैच था। आइये जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होनें इस मैच को इतना रोचक बनाया।

मयंक अग्रवाल

पंजाब की तरफ से इस बार ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल ने इस सीजन और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मयंक ने यहां राजस्थान के खिलाफ 50 गेंदों में 106 रन बनाए। इस दौरान अग्रवाल ने 10 चौके और सात छक्के लगाए।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने एक बार फिर से अपने बल्ले से तहलका मचाया। पंजाब के खिलाफ मैच में सैमसन ने मात्र 42 गेंदों में 85 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए।

केएल राहुल

पंजाब की तरफ से पहली बार कप्तानी कर रहे राहुल ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। पिछले मैच में शतक लगाने वाले राहुल ने राजस्थान के खिलाफ 54 गेंदों में 69 रन बनाए। पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

स्टीव स्मिथ

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने सात चौके और दो छक्के भी जड़े।

राहुल तेवतिया

पहले मैच में अपनी फिरकी से तीन खिलाड़ियों को आउट करने वाले तेवतिया ने इस बार बल्ले से कमाल किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल तेवतिया ने 31 गेंदों में 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात छक्के जड़े। इसमें तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में ही पांच छक्के ठोके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?