न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs KXIP : अपनी रॉयल जीत से राजस्थान ने दिखाया दमखम, सफलतापूर्वक किया सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा

मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था जिसमें पंजाब को जीत के पास पहुंचकर हार का स्वाद चखना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 8:14:00

RR vs KXIP : अपनी रॉयल जीत से राजस्थान ने दिखाया दमखम, सफलतापूर्वक किया सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा

13वें सीजन के नौवें मैच में इतिहास रच दिया गया। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था जिसमें पंजाब को जीत के पास पहुंचकर हार का स्वाद चखना पड़ा। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते 223/2 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान ने 226 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ रॉयल्स ने आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया। इससे पहले वाला यह रिकॉर्ड RR के नाम ही था जो की 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन बनाकर बनाया गया था। आइये डालते हैं एक नजर मैच के हाल पर।

राजस्थान को लगा शुरुआती झटका, बटलर सस्ते में लौटे

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर महज 4 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर सरफराज के हाथों कैच आउट हो गए। उनका स्कोर 19 रनों के टीम स्कोर पर गिरा। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाया।

स्मिथ-संजू की तूफानी बैटिंग

स्मिथ और संजू की जोड़ी ने शमी से लेकर शेल्डन कॉटरेल तक को निशाना बनाया और दूसरे विकेट के लिए तूफानी 81 रनों की पार्टनरशिप कर डाली। इसमें संजू सैमसन के 20 गेंदों में 40 और स्मिथ के इतनी ही गेंदों में 38 रन थे। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर जिमी नीशम को सिंगल लेकर स्मिथ ने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन इसी ओवर की आखरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में शमी के हाथों कैच आउट हो गए। टीम का स्कोर हो गया दो विकेट पर 100 रन।

तेवतिया ने पहली 19 बॉल पर 8 रन बनाए, उसके बाद 12 पर 45 बनाए

राहुल तेवतिया की शुरुआत बहुत ही धीमी रही। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे। इसके बाद तेवतिया ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अगली 12 बॉल पर 45 रन जड़े। इसमें 7 छक्के भी शामिल हैं।

पंजाब ने सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 45 बॉल पर शानदार शतक जड़ा। पंजाब की ओर से लगातार दूसरे मैच में शतक लगा। पंजाब की ओर से 2014 में भी लगातार दो मैच में शतक लगे थे। पंजाब दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।

मयंक (106) ने कप्तान लोकेश राहुल (69) के साथ 183 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। बतौर ओपनिंग यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी 185 रन की साझेदारी बेयरस्टो- वॉर्नर के नाम है। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल ने 13 रन बनाए। पंजाब की पारी में कुल 11 छक्के लगे। राजस्थान की ओर से अंकित राजपूत और टॉम करन को 1-1 विकेट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत