न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : किंग्स और रॉयल्स के बीच आज होना हैं मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

दोनों ही टीम अपना पिछला मुकाबला जीत कर आई हैं और आज भी जीत को बरक़रार रखना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 12:37:31

IPL 2020 : किंग्स और रॉयल्स के बीच आज होना हैं मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना हैं। दोनों ही टीम अपना पिछला मुकाबला जीत कर आई हैं और आज भी जीत को बरक़रार रखना चाहेगी। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में चेन्नई को तो पंजाब ने बेंगलोर को 97 रन से हराया था। यह मैच बेहद रोमांचक रहने वाला हैं क्योंकि दोनों ही टीम ने अपने पिछले मैच में विराट स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन तो पंजाब की तरफ से केएल राहुल की आतिशी पारी देखने को मिली थी। तो आइये जानते हैं कौन किस पर भारी पड़ सकता हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 97 रन की जीत के दौरान महज 69 गेंदों में सात छक्के की मदद से नाबाद 132 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। इस दौरान उन्हें हालांकि विपक्षी टीम के कप्तान विराट कोहली से कैच छूटने से दो बार जीवनदान मिला था। 28 वर्षीय राहुल ने आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ी के सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया और वह उस मैदान पर इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, जिसकी बाउंड्री सभी ओर से छोटी हैं। पिछले दो मैच से रंग में नजर आ रहे मयंक अग्रवाल पर भी निगाहें होंगी। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पिछले मैच में अपने पांच रन के स्कोर की भरपाई करना चाहेंगे। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉट्रेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए तेज गेंदबाजी विभाग की अगुआई बखूबी की थी जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और मुरूगन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तीन तीन विकेट हासिल किए थे।

राजस्थान रॉयल्स

पहले मैच के हीरो रहे संजू सैमसन और जोस बटलर की वापसी से राजस्थान रॉयल्स की टीम को और मजबूती मिलेगी। मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स दोनों इस विजयी लय को जारी रखना चाहेंगी। दोनों के बीच सर्वाधिक छक्के जड़ने की भी प्रतिस्पर्धा होगी। युवा सैमसन ने इसी स्टेडियम में सीएसके के गेंदबाजों को धुनते हुए 32 गेंद में 74 रन की पारी के दौरान नौ छक्के जड़े और फिर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अंतिम ओवर्स में चार छक्के जमाए। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 47 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, उनके यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है जबकि स्मिथ बल्लेबाजी क्रम में डेविड मिलर के स्थान पर उतरेंगे। टॉम करन और जोफ्रा आर्चर फिर चार विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में शामिल होंगे। रॉयल्स की टीम अपने 216 रन के स्कोर का बचाव अच्छी तरह करने में सफल रही थी जिसमें आर्चर ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और लेग स्पिनर राहुल तेवतिया (37 रन देकर तीन विकेट) ने शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा था। जयदेव उनादकट की जगह कार्तिक त्यागी या वरूण आरोन को मौका मिल सकता है।

KKR की SRH पर जीत

बीती रात 13वें सीजन का आठवां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ जिसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना और 20 ओवर्स में 142/4 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता ने 18 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। इस मैच में दोनों ही टीम को पहली जीत की दरकार थी जिसमें कोलकाता ने जीत का स्वाद चखा।ओपनर शुभमन गिल (70) के नाबाद अर्धशतक और इयोन मॉर्गन (नाबाद 29 गेंदों में 42 रन) के सहारे नाइटराइडर्स ने तीन ओवर पहले ही सात विकेट से मैच अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका