न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान का सियासी ड्रामा, फोन टैपिंग कांड पर BJP बोली- कांग्रेस के अंदर ही साजिश, हो CBI जांच

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर जारी फोन टैपिंग पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 11:12:14

राजस्थान का सियासी ड्रामा, फोन टैपिंग कांड पर BJP बोली- कांग्रेस के अंदर ही साजिश, हो CBI जांच

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर जारी फोन टैपिंग पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सियासी ड्रामा कर रही है। संबित पात्रा ने कहा कि क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग हुई, क्या सरकार ने खुद को बचाने के लिए गैर संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया? इसकी जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए। ऑडियो टेप गुरुवार रात सामने आए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें सरकार गिराने को लेकर बातचीत की गई।

उन्होंने कहा, राजस्थान में तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का मामला है। हाईकमान से लड़ाई हाईकोर्ट तक पहुंची है। कांग्रेस के घर की लड़ाई सड़क पर पहुंच गई है। पात्रा ने कहा, अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद शीतयुद्ध की स्थिति बनी रही। पात्रा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

संबित पात्रा ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं। ये षड्यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यही मिश्रण है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, '2018 में जब राजस्थान सरकार बन रही थी तब से गहलोत और पायलट गुट में सड़कों पर लड़ाई चल रही है। गहलोत के सीएम बनने के बाद कांग्रेस में शीत युद्ध की स्थिति बनी रही। गहलोत जी ने खुद मीडिया के सामने कहा है कि 18 महीने से सीएम और डिप्टी सीएम के बीच बात नहीं हो रही थी। उसके बाद आपने देखा कि हाईकमान तक बात पहुंची। हाईकमान से हाईकोर्ट तक पहुंची। गहलोत जी कहते हैं कि कोई हैंडसम हो, अच्छी बाइट दे तो उससे अच्छा नेता नहीं बनता। ये सारा षडयंत्र कांग्रेस में ही रचा जा रहा था।'

भाजपा ने गहलोत सरकार से पूछे 6 सवाल

- क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई?

- फोन टैपिंग की गई है तो क्या यह संवेदनशील इश्यू नहीं हैं?

- अगर फोन टैपिंग हुई तो क्या इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) का पालन किया गया?

- क्या गहलोत सरकार ने खुद को बचाने के लिए यह ऑडियो टैप का प्रौपेगेंडा खड़ा नहीं किया?

- क्या राजस्थान में किसी भी व्यक्ति का फोन टैप किया जा रहा है?

- क्या अप्रयत्क्ष रूप से राजस्थान में इमरजेंसी नहीं लगी है?

उधर, विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने की साजिश के आरोप में संजय जैन उर्फ संजय बरड़िया को राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संजय को आईपीसी की धारा 124A और 120B के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संजय के अलावा, गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 10 जुलाई को उदयपुर के अशोक और ब्यावर के भरत को पकड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय