Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राज्य सरकार की लाभकारी योजनाआें का जागरूक रहकर लाभ उठाएं - किरण माहेश्वरी

उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रतापगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ढे़रों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणाें को भी जागरूक रहना होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 5:11:56

राजस्थान : राज्य सरकार की लाभकारी योजनाआें का जागरूक रहकर लाभ उठाएं - किरण माहेश्वरी

जयपुर । उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रतापगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ढे़रों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणाें को भी जागरूक रहना होगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से प्रदेश में भू-जल स्तर बढ़ा है और वर्षाजल की बूंद-बूंद का संरक्षण हुआ हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने चित्तौड़गढ़ जिले की धमोत्तर ग्राम पंचायत के भगवानपुरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन सप्ताह के तहत तृतीय चरण के तहत 39 लाख रुपये से निर्मित एनीकट का लोकार्पण किया और समारोह को संबोधित किया।

- प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रतापगढ़ जिले के लिए पेयजल की योजनाएं स्वीकृत की हैं, जिनका लाभ मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि जिले के लिए 554 गांवों को पाईप लाईन से जोड़कर पेयजल सप्लाई की महत्वपूर्ण योजना पूर्ण होने पर गांववासियाें को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

- उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब सभी परिवाराें को गैस कनेक्शन उपलब्ध होंगे। उन्हाेंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा कार्ड के तहत गंभीर बीमारियों के लिए निजी चिकित्सा संस्थानाें में तीन लाख रुपये तक का निःशुल्क ईलाज सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सभी के बैंकों में खाते खोले जाने से पेंशन एवं अन्य राशि सीधे ही लाभार्थियाें के खातो में पहुंच रही है।

- लोकार्पण समारोह एवं फसली ऋण वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी सचिव एवं नदी बेसिन एवं जल संसाधन प्राधिकरण आयुक्त श्री एमएस काला ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न चरणाें में जिले में 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जल संरक्षण के कार्य करवाये गए हैं। उन्हाेंने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में हुए जल संरक्षण के कार्यों से वहां काश्तकार वर्ष में एक की बजाय दो-दो फसल की खेती करने लगे हैं।

- उन्हाेंने ग्रामीणाें से कहा कि वे पानी की बूंद-बूंद का संरक्षण करें, वनस्पति का विकास करें तथा चारागाह विकसित कर उन्हें सुरक्षित भी रखें। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश भर में जल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है एवं प्रचार माध्यमों से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्हाेंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग एवं भामाशाहों का सहयोग जरूरी होता है, उन्हाेंने जल स्वावलम्बन अभियान से आर्थिक रूप से जुड़ने का आह््वान किया।

- जिला कलक्टर श्री भंवरलाल मेहरा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जल संरक्षण के कार्यों से कुंओ का जल स्तर बढ़ा है और संचय जल में भी वृद्धि हुई है।

- जल ग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण में 34 ग्राम पंचायतों के 94 गांवाें में 1501 कार्य स्वीकृृत कर 1495 कार्य पूर्ण करवाये गए। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 26 ग्राम पंचायतों के 70 गांवों में 2829 कार्य स्वीकृत कर 2805 कार्य पूर्ण करवाये गए, तृतीय चरण में 31 ग्राम पंचायतों के 72 गांवों में 3567 कार्य स्वीकृत कर 1444 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष प्रगति पर हैं तथा चतुर्थ चरण में 28 ग्राम पंचायतों के 111 कार्य स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

समारोह में राज्य सरकार की फसली ऋण माफी योजना के तहत 17 किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology