न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / रिपोर्ट के लिए 3 दिन तक अस्पताल के चक्कर काटता रहा कोरोना (+) मरीज

मेडिकल कॉलेज में पता करने पर युवक को इस बात की जानकारी हुई कि उसकी कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले ही आ चुकी है, और वह कोरोना संक्रमित है। इतना ही नहीं उसका फोन न लगने के कारण पिछले दो दिनों से पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 11:52:45

लापरवाही / रिपोर्ट के लिए 3 दिन तक अस्पताल के चक्कर काटता रहा कोरोना (+) मरीज

आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है एक तरह जहां लोग इस वायरस से बचने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है वहीं इस वायरस से संक्रमित कुछ लोगों को अस्पताल की लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। हाल ही में अस्पताल की लापरवाही का ताजा मामला राजस्थान के कोटा से समाने आया है। यहां मान सिंह फार्म नई बस्ती सोगरिया इलाके के एक 35 वर्षीय युवक में कोरोना के लक्षण दिखे। वह फौरन कोटा के एमबीएस अस्पताल सैंपल देने पहुंचा। सैंपल देने का बाद वह अपनी कोरोना रिपोर्ट लेने के लिए तीन दिन तक अस्पताल के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसे यह कहकर हर बार टाल दिया गया कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। तीसरे दिन भी युवक एमबीएस अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने उससे रिपोर्ट न आने की बात कही। युवक के बार-बार रिपोर्ट मांगने पर नर्स ने उसे मेडिकल कॉलेज जाकर रिपोर्ट पता करने को कहा। मेडिकल कॉलेज में पता करने पर युवक को इस बात की जानकारी हुई कि उसकी कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले ही आ चुकी है, और वह कोरोना संक्रमित है। इतना ही नहीं उसका फोन न लगने के कारण पिछले दो दिनों से पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

युवक ने अस्पताल पर लगाया आरोप

युवक ने बताया कि रिपाेर्ट में उसके माेबाइल नंबर का आखिरी अंक गलत लिखा हुआ है। इस कारण ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। युवक ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सैंपल देते वक्त अपना आधार कार्ड भी दिया था। युवक ने बताया कि रिपोर्ट लेने के लिए वह अधीक्षक कार्यालय भी गया था, लेकिन वहा भी रिपोर्ट नहीं मिली।

दो दिन तक सर्विस सेंटर पर काम करता रहा पाॅजिटिव युवक

एमबीएस हाॅस्पिटल की इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद युवक दाे दिन तक अपने कार्य स्थल पर नाैकरी करता रहा। यह युवक वल्लभनगर स्थित सैमसंग के सर्विस सेंटर में जाॅब करता है। वह शुक्रवार काे भी काम पर गया था। उसने खुद बताया कि इन दिनाें कस्टमर यूं ताे कम आ रहे हैं, लेकिन कुछ कस्टमर मेरे संपर्क में आए। वहीं हमारे शाेरूम के ऑनर व अन्य सहकर्मी वहीं रहते हैं। मेरा माेबाइल 24 घंटे ऑन रहता है, क्याेंकि हमारी कंपनी की गाइडलाइन है। इन्हाेंने नंबर ही गलत लिखे ताे मैं क्या कर सकता हूं।

अस्पताल ने अपनी सफाई में कही ये बात

एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डाॅ नवीन सक्सेना का कहना है कि मरीज कुछ भी कह सकता है, उसने खुद जाे नंबर लिखाए, वही ताे लिखेंगे। जानबूझकर काैन गलत नंबर लिखेगा। वह राेजाना यहां रिपाेर्ट लेने आने की बात कह रहा है यह भी गलत है। ऐसा नहीं हाे सकता, क्याेंकि उसकी रिपाेर्ट ताे अगले दिन ही आ गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत