न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली में पुजारी की हत्या मामले में नया मोड़, मुख्य आरोपी की बेटियों का दावा- खुद लगाई आग, हमने देखा

राजस्थान के करौली में जमीन विवाद में पुजारी की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अब मुख्य आरोपी की बेटियों ने बड़ा दावा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 6:29:50

करौली में पुजारी की हत्या मामले में नया मोड़, मुख्य आरोपी की बेटियों का दावा- खुद लगाई आग, हमने देखा

राजस्थान के करौली में जमीन विवाद में पुजारी की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अब मुख्य आरोपी की बेटियों ने बड़ा दावा किया है। आरोपी की बेटियों ने कहा कि घटना के वक्त हम खेत में थे और खुद अपनी आंखों से पुजारी को आग लगाते देखा। हमने उन्हें बचाने की भी कोशिश की थी। दरअसल, रविवार को मुख्य आरोपी कैलाश मीणा की दोनों बेटियां पुजारी के घर पहुंच गईं। यहां मौजूद मीडिया से बातचीत में दोनों ने दावा किया कि पुजारी ने खुद आग लगाई थी।

बता दें कि ये पूरा मामला जमीन पर कब्जे को लेकर है। आरोप है कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुजारी को जलाकर मार डाला। अब भी इस मामले में सात आरोपी फरार हैं। इस केस में अभी तक सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है। परिजनों की तमाम मांगों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी शामिल थी और प्रशासन ने इसका आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब भी पुलिस के हाथ सभी आरोपी नहीं आ पाए हैं।

पुजारी पर हमले के बाद जयपुर से दिल्ली तक सियासत भी गरमा गई। शुक्रवार देर रात शव को गांव ले जाया गया तो जांच अधिकारी पर कार्रवाई और मुआवजे जैसी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए थे। विपक्ष चौतरफा हमलावर हो गया था। तब राज्य सरकार के 10 लाख रु। का मुआवजा और एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद परिवार राजी हो गया। हमले को आत्मदाह बताने वाले सीआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि पटवारी का तबादला किया गया है। इसके बाद परिजनों ने पुजारी बाबूलाल वैष्णव के शव का अंतिम संस्कार किया।

rajasthan,karauli,priest,kailash meena,daughter,crime,rajasthan news

कपिल मिश्रा रविवार दोपहर करौली पहुंचे

उधर, दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा रविवार दोपहर करौली पहुंचे। उन्होंने पुजारी बाबूलाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी। घटना के बाद कपिल मिश्रा ने दो दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए एक अपील कर मृतक पुजारी के परिवार को आर्थिक मदद करने की अपील की थी। इसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत