न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर / दोस्ती में फंसाकर युवती ने युवक के उड़ाए 33 लाख रुपए, अब धमका रहा है लड़की का पिता

एक युवती के साथ ढाई साल तक लिव इन में रहने के बाद अब युवक ने आरोप लगाया है कि युवती ने अपने प्रेमजाल और दोस्ती में फांसकर 33 लाख रुपए की चपत लगा कंगाल बना दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 2:59:47

जोधपुर / दोस्ती में फंसाकर युवती ने युवक के उड़ाए 33 लाख रुपए, अब धमका रहा है लड़की का पिता

जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाने में एक युवक ने पुलिस थाने में ठगी का अनूठा मामला दर्ज कराया है। एक युवती के साथ ढाई साल तक लिव इन में रहने के बाद अब युवक ने आरोप लगाया है कि युवती ने अपने प्रेमजाल और दोस्ती में फांसकर 33 लाख रुपए की चपत लगा कंगाल बना दिया। इतना ही नहीं अब युवती का पिता युवक को ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीडि़त ने अब महामंदिर पुलिस थाने की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। वह एक निजी फर्म में काम करता है। युवती पिछले तीन चार सालों से युवक को फांसे रही थी।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि दड़ावास जैन स्कूल के पास रहने वाले एक युवक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक युवती ने उससे छल किया। वह वर्ष 2016 में उसके संपर्क में आई थी। पढ़ाई करने वाली इस युवती ने उससे कई बार कंप्यूटर से संबंधित कार्य करवाया और अपनी पढ़ाई को लेकर फार्म भरवाए थे। धीरे धीरे वह उसके घर पर भी आने लग गई। जान पहचान बढ़ाते उसने मोबाइल नंबर लिए फिर इंस्टाग्राम पर मैसेज आदि भेजनी लगी। एक दिन उसे महामंदिर की होटल पर बुलाया और उस वक्त उसके साथ युवती की सहेली भी थी। जहां पर उसने दोस्ती और प्रेम का इजहार किया। तब युवक ने इन बातों के समय नहीं होने और घरवालों को बुरा लगने की बात का हवाला दिया। इस युवती ने अपनी सहेली के साथ विश्वास में लेकर उससे मेलजोल बढ़ाया।

मुंबई में ढाई साल तक रहे साथ

पीडि़त युवक का आरोप है कि वह मुंबई में भी नौकरी करता है। जहां से आना जाना लगा रहता है। इस युवती ने भी मुंबई चलने की इच्छा जाहिर की और खुद को पत्नी के रूप में बताया। मुंबई के एक फ्लैट पर भी रहे। तब फ्लैट मालिक को उसने अपनी पत्नी के रूप में पेश किया। जहां ढाई तीन साल तक साथ रहे। तब युवती ने उससे बैँक खातों, पेटीएम, के्रडिट डेबिट कार्डों का भरपूर दोहन किया। कभी खुद को दिल में छेद में होना बताकर इलाज के नाम पर रूपए ऐंठती रही। चार सालों के दरमियान इस युवती ने 33 लाख रूपए तक ऐंठ लिए।

अब धमका रहा है पिता

वह मोबाइल पर अन्य युवकों से भी दोस्ती कर चुकी है। जिसका पता लगने पर पीडि़त ने उसे उलाहना भी दी। तब युवती ने माफी मांग ली। धीरे धीरे इस युवती की हकीकत पता लगने पर पीडि़त ने संबंध तोडऩा शुरू कर दिया तो अब युवती के पिता ने धमकाना शुरू कर दिया है। वह खुद को ऊंची रसूखात का बताकर फंसाने की धमकी दिए जाने के साथ 50 लाख रुपए की मांग करने लगा है। पीडि़त अब महामंदिर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। इसमें धोखाधड़ी, चोरी आदि धाराओं में तफ्तीश आरंभ की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत