न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में दिनदहाड़े हत्या, छात्रा को पहले चाकू मारा फिर तीन गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर शहर के आदर्श नगर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां सरेराह सड़क पर एक छात्रा की हत्या कर दी गई। पहले छात्रा को चाकू मारा गया फिर तीन गोली मारी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 5:47:58

जयपुर में दिनदहाड़े हत्या, छात्रा को पहले चाकू मारा फिर तीन गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर शहर के आदर्श नगर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां सरेराह सड़क पर एक छात्रा की हत्या कर दी गई। पहले छात्रा को चाकू मारा गया फिर तीन गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा बीएससी का एग्जाम देने जयपुर पहुंची थी। वह झुंझुनू की रहने वाली थी। गिरफ्तार किया गया युवक धौलपुर निवासी बताया जा रहा है, जो कि जयपुर में रहता है। वहीं, आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका को दो साल से जानता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वैदिक कन्या कॉलेज के बाहर आरोपी युवक विष्णु ने पहले छात्रा गरिमा पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने कट्‌टे से उसे तीन गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा चौराहे पर ही फेंककर मौके से भागने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही, पकड़े एक युवक के साथ ही एक और आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचे साक्ष्य एकत्रित किए।

वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि हत्या की वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। क्योंकि, जिस तरह से आरोपी युवक ने छात्रा पर हमला किया उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी भी स्थिति में छात्रा की हत्या करना चाहता था।

मृतका और आरोपी का फोन जब्त किए गए

पूरे मामले आरोपी युवक और मृतक युवती दोनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। जिसके बाद दोनों की कॉल डीटेल खंगाली जा रही है। दोनों के रिश्तों के बारे में भी जांच की जा रही है। साथ ही युवक जयपुर में जिस जगह रहता था, वहीं भी तलाशी की जा रही है। पुलिस फिलहाल युवक के पूछताछ कर रही है। जिसमें युवक ने कुछ साफ नहीं किया है। जिसके लिए आला अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया ही कि मृतक गरीमा (21) झुंझुनू के नवलगढ़ की रहने वाली थीं। जो जयपुर के कनोड़िया कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज बंद होने के बाद घर गई हुई थी। जो शनिवार सुबह ही बीएससी का पेपर देने वैदिक कन्या कॉलेज पहुंची थी। वहीं, युवक धौलपुर का रहने वाला है। जो जयपुर के ज्योति नगर क्षेत्र में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत