न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 दिसंबर को 2 लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किसान आन्दोलन के समर्थन में 26 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 9:56:27

26 दिसंबर को 2 लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किसान आन्दोलन के समर्थन में 26 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। RLP चीफ और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को कहा कि राजस्थान से दो लाख किसान और जवान दिल्ली कूच करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे बेनीवाल ने केन्द्र सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था। बेनीवाल ने दोहराया कि दो लाख की संख्या को हरियाणा पुलिस बॉर्डर पर नहीं रोक पाएगी।

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार आंदोलन को खत्म करना चाहती है। इसलिए हमारी पार्टी ने 26 दिसंबर को 2 लाख किसानों और युवाओं के साथ दिल्ली कूच करने का फैसला किया है।'

बेनीवाल ने संसद की समितियों से इस्तीफा दिया

वहीं बेनीवाल ने किसान आन्दोलन के समर्थन में संसद की समितियों से भी इस्तीफा दे दिया है। बेनीवाल ने कहा कि इस्तीफा आज ही लोकसभा स्पीकर को भिजवाया जा चुका है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल संसद की उद्योग सम्बन्धी स्थायी समिति, याचिका समिति और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य थे, जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

वहीं बेनीवाल ने कहा कि एनडीए छोड़ने पर फैसला 26 दिसम्बर के बाद होगा। आज बेनीवाल के जयपुर स्थित निवास पर पार्टी की आपात बैठक हुई जिसमें पार्टी के तीनों विधायकों के साथ ही सभी प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बेनीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि केन्द्र सरकार की मंशा किसान आन्दोलन को कुचलने की प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जिद छोड़कर किसानों की बात माननी चाहिए। बेनीवाल ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी।

उधर, किसानों को मनाने की सरकार की कोशिशें कामयाब होती नजर नहीं आ रही हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चिट्‌ठी और प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बावजूद किसानों का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी है। इस बीच शनिवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कृषि मंत्री से मुलाकात की। खट्टर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि किसानों के साथ अगले 2-3 दिनों में बातचीत होगी'।

खट्टर ने कहा- आंदोलन का हल जल्द से जल्द और बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, खट्टर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिल सकते हैं। इधर, दिल्ली में बढ़ती ठंड और सर्द हवा के बावजूद किसान दिल्ली-यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती