न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अपार्टमेंट के पाइप से उतरकर भागने के प्रयास में फिसलकर गिरा बदमाश, एक साल बाद ऐसे गिरफ्त में आया

जयपुर शहर के सोढाला इलाके में एक साल पहले एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 11:30:11

जयपुर : अपार्टमेंट के पाइप से उतरकर भागने के प्रयास में फिसलकर गिरा बदमाश, एक साल बाद ऐसे गिरफ्त में आया

जयपुर शहर के सोढाला इलाके में एक साल पहले एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक बिहारी उर्फ दीपक रॉय (20) है। वह राकड़ी सोढाला का रहने वाला है। पुलिस के दबिश देने की भनक लगने पर आरोपी ने अपार्टमेंट की छत पर चढ़कर वहां लगे पाइप की मदद से भागने का प्रयास किया। लेकिन पाइप टूटने से वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। ऐसे में पुलिस ने बदमाश को धरदबोचा।

डीसीपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से श्याम नगर इलाके में धर्म पार्क कॉलोनी स्थित कार्तिक एनक्लेव में फ्लैट किराए पर लेकर फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ पिछले साल 23 दिसंबर को अमन राठी ने सोढाला थाने में केस दर्ज करवाया था कि नशे के लिए पैसे नहीं देने पर दीपक बिहारी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। तब से पुलिस को दीपक बिहारी की तलाश थी।

एक साल से तलाश कर रही पुलिस

सोढाला थानाप्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से दीपक बिहारी की तलाश जारी थी। एएसआई कालूराम को जांच सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में टीम को वांटेड दीपक के धर्म पार्क कॉलोनी में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सादावर्दी में कॉलोनी में बने अपार्टमेंट और हर घर की सर्च शुरू की। जिसमें कार्तिक एनक्लेव में दीपक की सफेद रंग की स्कूटी नजर आई। तब गार्ड ने बताया कि दीपक बिहारी यह स्कूटी चलाता है। वह एस ब्लॉक में रहता है।

पुलिस टीम वहां पहुंची तो बचने के लिए दीपक अपार्टमेंट में लगे पाइप के सहारे उतरकर भागने का प्रयास करने लगा तभी पाइप टूटने पर आरोपी नीचे आ गिरा। उसके पैर में चोट लग गई। इसके बात पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज