न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / चारदीवारी में नहीं खुलेंगी सैलून की दुकानें, घनी आबादी एवं संकरी गलियों वाले बाजार रहेंगे बंद

जयपुर में रविवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद जयपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1993 हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 11:59:29

जयपुर / चारदीवारी में नहीं खुलेंगी सैलून की दुकानें, घनी आबादी एवं संकरी गलियों वाले बाजार रहेंगे बंद

राजस्थान में रविवार को 214 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, भरतपुर में 18, झालावाड़ में 15, कोटा में 14, उदयपुर में 11, पाली और नागौर में 10-10, डूंगरपुर में 9, धौलपुर और झुंझुनू में 7-7, अजमेर और राजसमंद में 6-6, सीकर में 5, भीलवाड़ा में 3, सिरोही, चूरू और बीकानेर में 2-2, प्रतापगढ़, करौली और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8831 पहुंच गया। वहीं, जयपुर मे एक मौत भी दर्ज की गई। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 194 पहुंच गई।

जयपुर में रविवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद जयपुर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1993 हो गया। रविवार को शहर में हुई एक मौत के बाद यहां मौतों की कुल संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जयपुर शहर में महज 285 एक्टिव केस बचे हैं। कुल 1615 मरीज रिकवर हो चुके है। इनमें 1427 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

वहीं, 1 जून से लॉकडाउन 5.0 शुरू होगा। पिछले दो माह से परकोटे के 7 थाना इलाकों में पूरी तरह से समस्त इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन अनलॉक (Unlock) 1।0 के अंतर्गत जयपुर शहर के परकोटे में 23 जगहों पर जारी कंटेंनमेंट जोन में कर्फ्यू जारी रहेगा। इन कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में पहले से मौजूद सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे। डीसीपी नार्थ डॉ राजीव पचार ने बताया कि अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की प्रतिदिन उपलब्ध करवाये जाने वाली सूची के अनुसार आने वाले वक्त में नए कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाया जाएगा तथा पुराने क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया जाएगा। इन कंटेनमेंट एरिया के अलावा समस्त परकोटे को लॉकडाउन 5.0 के अंतर्गत बफर जोन में चिन्हित कर रखा गया है। इसलिए यहां कुछ और आदेश जारी रहेंगे। ये इस प्रकार है।

- घनी आबादी एवं संकरी गलियों वाले बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे। इनमें पुरोहित जी का कटला, घी वालों का रास्ता, लालजी सांड का रास्ता, दड़ा मार्केट व धूला हाउस बंद रहेंगे। इसी तरह, चार दीवारी क्षेत्र में समस्त प्रकार के सार्वजनिक परिवहन के साधन जैसे - रिक्शा, ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, कैब व बसें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

- इसके अलावा चारदीवारी में फल सब्जी, दूध को छोड़कर अन्य सामग्री बेचने वाले सभी हाथ ठेलों पर प्रतिबंध रहेगा। चारदीवारी के क्षेत्र में सैलून, स्पा एवं नाई की दुकानें बंद रहेंगी। परकोटे में ज्यूस, चाय, चाट इत्यादि की दुकानें/स्टाल/ठेले एवं कियोस्क बंद रहेंगे।

जयपुर में 1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन 5.0 के अंतर्गत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ