न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 10 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा; अजमेर / रोक के बावजूद स्कूल में कराई गई परीक्षा

राज्य सरकार की रोक के बावजूद अजमेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा करवाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 1:13:03

राजस्थान / 10 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा; अजमेर /  रोक के बावजूद स्कूल में कराई गई परीक्षा

राजस्थान में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। राज्य में शुक्रवार को मरीजों की संख्या 9930 यानी 10 हजार के करीब पहुंच गई। शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट में 68 नए केस सामने आए। इनमें झालावाड़ में 23, भरतपुर में 20, जयपुर में 16, बारां में 4, कोटा में 2 और सवाई माधोपुर में 1 मरीज मिला है। वहीं, 2 दूसरे राज्य से आए व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में अब तक संक्रमण से 213 की जान जा चुकी है।

रोक के बावजूद स्कूल में कराई गई परीक्षा

राज्य सरकार की रोक के बावजूद अजमेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा करवाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कलेक्टर को मिली शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच की।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने परीक्षा रुकवाकर बच्चों को उनके घर भेजा। प्रबंधन की ओर से गुरुवार को कक्षा 9वीं की गणित और कक्षा 11वीं की अंग्रेजी व भूगोल की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच ली जा रही थी। संस्था के प्रधान डॉ आरके श्रीवास्तव ने लिखित में पक्ष रखा कि सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार वह परीक्षा ले रहे थे।

coronavirus,rajasthan,coronavirus patient in rajasthan,ajmer,school,exams,news,rajasthan news

धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अनलॉक-01 के दौरान लोगों के धार्मिक स्थलों में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अजमेर में दरगाह और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दरगाह के सभी एंट्री गेट पर बैरिकेडिंग लगा कर पुलिस तैनात कर दी गई।

पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के भी प्रवेश द्वार पर पुलिस तैनात है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि क्योंकि अब जब पूरा शहर खुल चुका है। ऐसे में आशंका है कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों में पहुंच सकते हैं। इसलिए यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 154 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1हजार 702 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 576, पाली में 554, भरतपुर में 524, कोटा में 503, नागौर में 481, डूंगरपुर में 373, अजमेर में 362, झालावाड़ में 325, सीकर में 243, चित्तौड़गढ़ में 188, सिरोही में 181, टोंक में 169, जालौर में 168, भीलवाड़ा में 160, राजसमंद में 148, झुंझुनूं में 149, चूरू में 142, बीकानेर में 109, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, बाड़मेर में 105, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 82, धौलपुर में 65, दौसा में 62, बारां में 57 सवाई माधोपुर में 24, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 20 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 4 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 26 लोग पॉजिटिव मिले।

213 लोगों की मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 105 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 20, कोटा में 17, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, भरतपुर में 7 सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सिरोही और करौली में 3-3, सवाई माधोपुर, बारां, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा में दो-दो, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए पांच व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ