कोरोना के शनिवार को राजस्थान में 163 नए पॉजिटिव केस सामने आए। राजस्थान में 3 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद से अब तक करीब 83 दिनों में कुल आंकड़ा 6,657 तक पहुंच चुका है। आज जोधपुर में 23, पाली में 19, नागौर में 17, राजसमंद में 14, जालौर और उदयपुर में 13-13, डूंगरपुर और कोटा में 10-10, बाड़मेर और झुंझुनू में 6-6, अजमेर और जयपुर में 5-5, सिरोही और झालावाड़ में 4-4, टोंक और बीकानेर में 3-3, सीकर और धौलपुर में 2-2, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिले। साथ ही, राज्य में तीन मौतें भी दर्ज की गईं। इनमें जयपुर में 2 और कोटा में 1 मौत हुई। इसके बाद राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 156 पहुंच गया।
अस्थि विसर्जन के लिए अब निशुल्क बसें
प्रदेश में लॉकडाउन लागू होने के बाद परिजन दिवंगत लोगों की अस्थि विसर्जन नहीं कर पाए। अब ऐसे में राज्य की गहलोत सरकार ने फैसला लिया है कि अस्थियां विसर्जन कराने के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी और किराया भी नहीं लिया जाएगा। इन बसों में अस्थि विसर्जन के लिए जाने वाले किसी भी परिवार के दो या तीन सदस्य मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। उत्तराखंड सरकार ने अस्थि विसर्जन के लिए बसों की आवाजाही पर सहमति दे दी है।
राजस्थान के 33 में से 32 जिलों में कोरोना पहुंच गया है। सिर्फ बूंदी जिला अब तक सेफ है। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1722 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।
इसके अलावा जोधपुर में 1233 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 458, कोटा में 369, डूंगरपुर में 312, अजमेर में 284, पाली में 276, नागौर में 273, चित्तौड़गढ़ में 170, टोंक में 159, जालौर में 149, भरतपुर में 135, भीलवाड़ा में 100, सिरोही में 100, बांसवाड़ा में 85, राजसमंद में 83, झुंझुनूं में 83, सीकर में 79, जैसलमेर में 78 (इनमें 14 ईरान से आए), बाड़मेर में 76, बीकानेर में 75, चूरू में 64, झालावाड़ में 56 मरीज मिले हैं।
उधर, दौसा में 41, अलवर में 40, धौलपुर में 38, सवाई माधोपुर में 17, हनुमानगढ़ में 14, प्रतापगढ़ में 12, करौली में दस कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में पांच संक्रमित मिले हैं। श्रीगंगानगर में एक पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए दस लोग पॉजिटिव मिले।














