न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के 8414 मामले, अब तक 185 संक्रमितों की मौत; आज मिलें 49 नए केस

कोरोना वायरस का संक्रमण राजस्थान में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संक्रमण के 49 नये मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 8,414 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 May 2020 5:23:23

राजस्थान में  कोरोना के 8414 मामले, अब तक 185 संक्रमितों की मौत; आज मिलें 49 नए केस

कोरोना वायरस का संक्रमण राजस्थान में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संक्रमण के 49 नये मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 8,414 पर पहुंच गई है। आज कोटा, उदयपुर और चूरू में 8-8, बाड़मेर में 4, धौलपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, झुंझुनू, भरतपुर और जयपुर में 2-2, गंगानगर, बारां और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिलें। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण से शनिवार को जयपुर में एक और मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 185 हो गई है। कुल संक्रमित 8414 लोगों में से 5290 रिकवर भी हो चुके हैंं। इनमें से 4585 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब राज्य में सिर्फ 2939 एक्टिव केस बचे हैं।

शुक्रवार को 298 मामले

इससे पहले शुक्रवार को 298 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 67, भरतपुर में 45, झालावाड़ में 42, जयपुर में 23, नागौर में 19 कोटा में 17, सीकर और अजमेर में 13-13, झुंझुनू में 12, उदयपुर में 9, डूंगरपुर और चूरू में 6-6, सिरोही, हनुमानगढ़ और धौलपुर में 5-5, जैसलमेर में 4, अलवर, बीकानेर में 2-2, पाली, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, चार की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में तीन, झूंझुनू में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

जयपुर में 89 लोगों की मौत

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 89 हो गया है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

33 में से 33 जिलें कोरोना संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1936 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1489 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 540, कोटा में 448, डूंगरपुर में 339, नागौर में 444, अजमेर में 329, पाली में 414, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 163, जालौर में 155, भरतपुर में 212, भीलवाड़ा में 139, सिरोही में 147, राजसमंद में 135, बांसवाड़ा में 85, झुंझुनूं में 123, सीकर में 187, जैसलमेर में 86 (इनमें 14 ईरान से आए), बाड़मेर में 96, बीकानेर में 103, चूरू में 104, झालावाड़ में 249 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 50, अलवर में 53, धौलपुर में 53, सवाई माधोपुर में 20, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 15 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 9 संक्रमित मिले हैं। श्रीगंगानगर में 6, बूंदी में 2 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 14 लोग पॉजिटिव मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ