न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: किसानों के साथ 26 जनवरी को कांग्रेस की भी ट्रैक्टर रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल

किसानों के साथ-साथ कांग्रेस ने भी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में निकालने का फैसला किया है। ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस के झंडे की जगह तिरंगा लगाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 2:12:18

राजस्थान: किसानों के साथ 26 जनवरी को कांग्रेस की भी ट्रैक्टर रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल

किसानों के साथ-साथ कांग्रेस ने भी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में निकालने का फैसला किया है। ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस के झंडे की जगह तिरंगा लगाया गया। कांग्रेस 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर रैली में खुद का बैनर, झंडा इस्तेमाल करने की बजाए इसे किसान रैली का रूप देना चाहती है, इसी वजह से ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने छह जिलों के विधायकों, जिला प्रभारियों और नेताओं को 25 जनवरी शाम तक ट्रैक्टर लेकर कोटपूतली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 26 जनवरी को सुबह कोटपूतली से कांग्रेस नेता ट्रैक्टर रैली लेकर शाहजहांपुर बॉर्डर रवाना होंगे। हर विधायक को 100 ट्रैक्टर के साथ रैली में आने का टारगेट दिया गया है। 26 को राहुल गांधी का भी ट्रैक्टर रैली में आने का कार्यक्रम बन सकता है

किसान ट्रैक्टर रैली के लिए अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, चूरू जिलों के नेताओं को ज्यादा टारगेट दिए गए हैं। किसान आंदोलन का कांग्रेस शुरू से समर्थन कर रही है, लेकिन ग्राउंड जीरो पर आंदोलन में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही थी। लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस को भी किसान आंदोलन में ग्राउंड जीरो पर मौजूदगी दिखानी चाहिए, इसके बिना राजनीतिक मैसेज नहीं जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने रणनीति के तहत किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का कार्यक्रम बनाया है। किसानों के साथ दिखने के लिए कांग्रेस ने 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर रैली में सक्रिय रूप से भाग लेने का फैसला किया।

राजस्थान में वामपंथी दलों से जुड़े किसान संगठन भारतीय किसान सभा, किसानों के अन्य संगठन और हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के कार्यकर्ता ही शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

बता दे, पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, कांग्रेस हर मोर्चे पर किसानों के साथ है। राजस्थान के किसान भी ट्रैक्टर के साथ में कूच करेगा। 25 जनवरी को राजस्थान से जाएंगे और 26 को ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।

कांग्रेस का अग्रिम संगठन कांग्रेस सेवादल जरूर घोषित रूप से किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल हो रहा है। कांग्रेस सेवादल की किसान ट्रैक्टर रैली को कल दोपहर 2 बजे प्रदेश सेवादल मुख्यालय से रवाना किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सेवादल की ट्रैक्टर रैली को शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए रवाना करेंगे।

26 जनवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान ट्रैक्टर रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए शाहजहांपुर बॉर्डर के पास हैलीपेड भी तैयार करवाया गया है। राहुल गांधी का दौरा तय होने पर 26 को सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री भी किसान ट्रैक्टर रैली में पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर