न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / चूरू में 19 साल की लड़की से 8 दिनों तक 9 युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

राजस्थान के चूरू जिले से 19 साल की लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 11:19:08

राजस्थान / चूरू में 19 साल की लड़की से 8 दिनों तक 9 युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

राजस्थान के चूरू जिले से 19 साल की लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की इस वारदात में 9 युवक शामिल हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर राजगढ़ पुलिस ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह 24 सितंबर को वह अपने गांव से राजगढ़ बस स्टैंड पर पहुंची थीं। वहां उनसे विक्रम पूनिया मिला। विक्रम से युवती पहले से ही परिचित थी। विक्रम ने उन्‍हें एसएससी का फॉर्म भरवाने के बहाने एक कार में बिठाया। उस कार में पहले से ही देवेन्द्र पूनिया और दो अन्य लड़के मौजूद थे। आरोपी कार से उसे राजगढ़ में ही एक मकान में ले गए। वहां कमरा बंद करके चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली।

जयपुर के होटल में 4 युवकों ने किया गैंगरेप

आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। युवती को जब होश आया तो उन्‍होंने अपने आप को एक कमरे में कैद पाया। आरोप है कि यहां पहले से ही बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत और मुकेश गुर्जर नाम के चार युवक मौजूद थे। आरोपियों ने युवती को बताया कि उसे विक्रम पूनिया यहां छोड़कर गया है। वह जयपुर के एक होटल में है। यहां भी युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर चारों युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद मुकेश गुर्जर ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा और वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ रेप करता रहा।

क्लिप बनाकर किया ब्‍लैकमेल

इसके बाद युवती को सीकर के नीमकाथाना के पास एक गांव में ले जाया गया। वहां से 1 अक्टूबर को पुलिस ने उसे छुड़ाया था और हमीरवास थाने लाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों के द्वारा युवती को धमकी दी गई थी कि यदि उनके खिलाफ पुलिस में कोई कार्रवाई की तो वे उसकी वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर देंगे और परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह बदनामी के डर से भयभीत थी।

राजस्‍थान में दिनोंदिन बढ़ रही रेप की घटनाओं पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर इसे जंगलराज की स्थिति बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका