न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / गहलोत के खरीद-फरोख्त वाले आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री के कुनबे में ही भगदड़ मची हुई

अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि बीजेपी बकरे की मंडी की तरह विधायकों को खरीदना चाहती है। इसके लिए 10-10 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 10:24:04

राजस्थान / गहलोत के खरीद-फरोख्त वाले आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री के कुनबे में ही भगदड़ मची हुई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश रच रही है। अशोक गहलोत के आरोपों के बाद शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने संयुक्त प्रेस वार्ता की और मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम के कुनबे में ही भगदड़ मची हुई है, इसलिए फिजूल आरोप लगा रहे हैं। पूनिया ने कहा कि सीएम इतने विचलित क्यों हैं। राजस्थान के विधायक बकरा मंडी कैसे हो सकते हैं। वे बोलने से पहले राहुल गांधी से पूछ लेते कि क्या बोलना है। सीएम काे इतना विचलित कभी नहीं देखा।

बता दे, अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि बीजेपी बकरे की मंडी की तरह विधायकों को खरीदना चाहती है। इसके लिए 10-10 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं।

पूनिया ने आगे कहा कि बेशर्मी जैसे शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया। राजस्थान की राजनीति की शुचिता को उन्होंने तार-तार किया है। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री विधायकों, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री के खिलाफ कर रहे हैं, उससे तो उन पर एक नहीं, कई विशेषाधिकार हनन बन रहे हैं। सरकार के स्तर पर यह स्वीकार कर लिया गया है कि नेताओं के फोन टैप हुए हैं तो क्या यह स्वतंत्रता का हनन नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए कुछ भी बोलकर सहकारी संघवाद की भावना का अपमान किया है।

CM आरोप साबित करें ताे राजनीति छाेड़ दूं: कटारिया


उधर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अगर अशोक गहलोत भाजपा के खिलाफ की गई शिकायत काे साबित कर देंगे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस का झूठ सबकी समझ में आ रहा है। राज्य सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। अभी वे लोग राज्यसभा चुनाव जीते हैं तो भी मुख्यमंत्री इतना परेशान क्यों हो रहे हैं।

यह सीएम-डिप्टी सीएम का आपसी संघर्ष है : राठौड़

वहीं, राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री इसलिए घबराए हुए है क्योंकि उनके खुद के कुनबे में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के बीच अंतर्कलह है। यह सीएम-डिप्टी सीएम का संघर्ष है। विधायक खुद इस बात से दुखी हैं कि उनके फाेन टेप हाे रहे हैं।

बता दे, सरकार गिराने की साजिश और विधायकाें की खरीद-फराेख्त के आरोपों के बीच शनिवार देर रात डिप्टी सीएम सीएम सचिन पायलट समेत 10-12 कांग्रेस और निर्दलीय विधायकाें के दिल्ली के अलावा हरियाणा के तावड़ू स्थित एक हाेटल में हाेने की सूचना मिली। खबर है कि सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेसी विधायक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। इसके लिए आलाकमान से समय मांगा गया है। शनिवार को जो विधायक दिल्ली पहुंचे उनमें सुरेश टांक, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ओम प्रकाश हुडला, राजेंद्र बिधुड़ी, पीआर मीणा सहित अन्य विधायक हैं। इनके अलावा, दिल्ली में ही विधायक रोहित बोहरा, चेतन डूडी और दानिश अबरार एकसाथ दिल्ली में रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका