न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी में बुलाए 50 से ज्यादा लोग, लगा 6 लाख का जुर्माना; दूल्हा सहित 15 लोग हुए कोरोना संक्रमित

परिवार ने 19 जून को भीलवाड़ा के दादा मोहल्ले में शादी समारोह आयोजित की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर 250 लोगों को आमंत्रित किया गया। इसके बाद 21 जून से ही शादी में हिस्सा लेने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आते जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 9:30:11

 शादी में बुलाए 50 से ज्यादा लोग, लगा 6 लाख का जुर्माना; दूल्हा सहित 15 लोग हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना संकट की वजह से सरकार ने आदेश दिया है कि शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे और जो लोग इकट्ठा होंगे भी उनके लिए भी कायदे कानून बनाए गए हैं। लेकिन इस नियम को ताक में रख कर राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया। इस शादी में प्रतिबंध के बावजूद 250 लोगों को बुलाया गया। नतीजा यह निकला कि शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले 15 लोग अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं। इसमें दूल्हा भी शामिल है। कोरोना की चपेट में आकर दूल्हे के दादा की मौत भी हो गई है। दूल्हा, उसके पिता समेत सभी 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव हुए अन्य लोगों में दूल्हे के चाचा, बुआ भी शामिल हैं। दुल्हन समेत 17 लोग अभी तक जांच में निगेटिव पाए गए हैं। बता दे, इस परिवार ने 19 जून को भीलवाड़ा के दादा मोहल्ले में शादी समारोह आयोजित की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर 250 लोगों को आमंत्रित किया गया। इसके बाद 21 जून से ही शादी में हिस्सा लेने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आते जा रहे हैं।

राजस्थान सरकार ने बारात में गए 127 लोगों को क्वारनटीन किया है और इनके क्वारनटीन फैसिलिटी और इलाज पर होने वाले खर्च को दूल्हे के पिता से वसूलने का फैसला किया है। राज्य सरकार के मुताबिक इन लोगों को क्वारनटीन करने में अभी तक 6 लाख 26 हजार 600 का खर्च आया है।

दूल्हे के पिता से होगी खर्चे की वसूली

भीलवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र भट्ट ने नोटिस जारी कर तहसीलदार को निर्देश दिया है कि यह राशि दूल्हे के पिता से 3 दिनों के भीतर वसूल कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाए। साथ ही मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा है कि आगे भी जो खर्च इलाज में आएगा, उसे जुर्माना के स्वरूप दूल्हे के परिवार से वसूला जाएगा। राजस्थान सरकार के अनुसार एपिडेमिक एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका