न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा / 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए शादी में, 16 आए कोरोना की चपेट में, दूल्हे के दादा की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। राज्य में अब तक कोरोना के 16,787 मरीज सामने आ चुके है वहीं, इस वायरस से 389 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 9:32:01

भीलवाड़ा / 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए शादी में, 16 आए कोरोना की चपेट में, दूल्हे के दादा की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। राज्य में अब तक कोरोना के 16,787 मरीज सामने आ चुके है वहीं, इस वायरस से 389 लोगों की मौत हुई है। उधर, भीलवाड़ा के भदादा मोहल्ले में 13 जून को हुई शादी में अब तक 16 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शादी में 50 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए थे। जिसके चलते दूल्हे के पिता पर 6 लाख 26 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र भट्ट ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि 13 जून को शादी में 50 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया। कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल की भी पालन नहीं किया गया। जिसके कारण मेहमानों में बड़े स्तर पर कोरोना फैल गया। अभी भी संक्रमित मिलने की आशंका बनी हुई है। कुल 58 लोग अब तक क्वारैंटाइन किए जा चुके हैं। आइसोलेशन वार्ड, क्वारैंटाइन फेसिलिटी, आवास, भोजन और सैंपल जांच में सरकार का 6,26,600 रुपए का खर्च आया है। राजस्थान एपिडेमिक एक्ट और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के प्रावधानों अनुसार, दूल्हे के पिता से 6,26,600 रुपए लिए जाएंगे। इसके साथ तहसीलदार भीलावाड़ा को ये राशि तीन दिन में वसूल कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

बता दे, कोरोना पॉजिटिव दूल्हे के दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि उनको शुगर की दिक्कत थी और हार्टअटैक भी आया था। कई दिनों से निमोनिया भी था। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी हुई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शादी में 250 लोग बुलाने के मामले में एफआईआर (FIR) पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री