न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का सोनिया-राहुल पर निशाना कहा : अब मैं देखता हूं कि इन मां-बेटे को कौन बचाता है

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की 4 पीढ़ियों ने देश को बर्बाद कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 1:45:44

PM मोदी का सोनिया-राहुल पर निशाना कहा : अब मैं देखता हूं कि इन मां-बेटे को कौन बचाता है

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) में प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी (PM Modi) ने पाली में रैली को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की 4 पीढ़ियों ने देश को बर्बाद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) की हार तय है, यही वजह है कि वह अभी से हार की वजह तलाशलने लगे हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस देश में कांग्रेस ने शुरू से ही जहर फैलाने का काम किया है। नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया और राहुल को कठघरे में खड़ा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों मां-बेटा जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैं देखता हूं कि इन मां-बेटे को कौन बचाता है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) पहले अपनी चार पीढ़ियों का जवाब दे, इसके बाद बीजेपी सरकार से 4 साल का जवाब मांगे। आपको बस इतना याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस (Congress) ने आज तक इतने पाप किए हैं कि वह आपका कभी भला नहीं कर सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जमानत पर बाहर आने वाले को मोहल्ले में इज्जत तक नहीं मिलती, कोई उसे अपनी बहु-बेटी तक नहीं देता तो क्या आप जमानत पर आए ऐसे इंसान को राजस्थान दे देंगे?

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने अगस्ता वेस्टलैंड (Agustawestland Case) हेलीकॉप्टर खरीद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले मामले के बिचौलिये को भारत लेकर आए हैं। अब पता नहीं वह सोनिया जी और उनकी सरकार को लेकर किस तरह के राज खोलेगा।

उन्होंने इस दौरान कहा कि इस चुनाव में हमारा मंत्र 'मेरा पोलिंग बूथ सबसे मजबूत पोलिंग पूथ' का होना चाहिए। मैं अपने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि वह चुनाव से पहले हर घर में जाएं और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की मदतान बूथ तक जाने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि कैसे चार-चार पीढ़ी से देश चलाने वाले को एक चाय वाला अदालत के दरवाजे तक ले गया। वो करोड़ों रुपये के घोटाले में जमानत पर बाहर निकले हैं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला हो। इससे पहले पीएम मोदी ने नागौर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। इनता ही नहीं, पीएम मोदी ने नामदार शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। राजस्थान के नागौर में पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा कि जिन लोगों को यह नहीं पता कि चने का पौधा होता है या पेड़ और जिन्‍हें यह भी नहीं मालूम कि मूंग और मसूर में क्‍या फर्क होता है वे आज देश को किसानी सिखाने चले हैं। इसी के साथ पीएम ने यह भी कहा कि हम यहां आपसे अपने पोते-पोती की भलाई के लिए नहीं बल्‍कि आपके विकास के लिए वोट मांगने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत