न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: महिला ने तीन बच्चों समेत कुएं में कूदकर की खुदकुशी, चारों की मौत

राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नसीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 9:53:25

अजमेर: महिला ने तीन बच्चों समेत कुएं में कूदकर की खुदकुशी, चारों की मौत

राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नसीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि रामसर निवासी प्रधान माली की 30 साल की पत्नी विमला बुधवार शाम को घर से निकली थी। उसके साथ उसकी 8 साल की बेटी कोमल, 5 साल की बेटी राधिका और 3 साल का बेटा छीतर भी थे। शाम को जब यह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। महिला ने अपने बच्चों के साथ खुदकुशी क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस को ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद कूदी।

परिजन रात भर महिला और बच्चों को तलाश करते रहे। सुबह 4 बजे परिजनों को खबर मिली कि चारों के शव कुएं में पड़े हैं। तुरंत ही परिवार के सभी मौके पर पहुंचे और देखा कि शव कुएं में पड़े हैं। फिर इसकी सूचना पुलिस को गई और शवों को बाहर निकाला गया।

वहीं मृतका के पिता ने अपनी बेटी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पिता गोपाल माली ने रिपोर्ट देकर बताया है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पिता ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसके पति और ससुराल पक्ष से उनको कोई शिकायत नहीं है। मृतका की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसके पति, सास और ससुर से अच्छे संबंध थे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता