न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सचिन पायलट समर्थक ये 17 विधायक, देखे लिस्‍ट

राजस्‍थान में मचे सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक के लिए विधायकों का आना शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 12:37:52

राजस्थान / कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सचिन पायलट समर्थक ये 17 विधायक, देखे  लिस्‍ट

राजस्‍थान में मचे सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होनी है। इस बैठक के लिए विधायकों का आना शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया है कि जो भी इस बैठक में नहीं आएगा, उसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट (CM Sachin Pilot) समर्थक 17 विधायक इसके बावजूद बैठक में शिरकत करने नहीं पहुंचे।

बैठक में न पहुंचने वाले विधायक

- राकेश पारीक
- मुरारी लाल मीणा
- जीआर खटाना
- इंद्राज गुर्जर
- गजेंद्र सिंह शक्तावत
- हरीश मीणा
- दीपेंद्र सिंह शेखावत
- भंवर लाल शर्मा
- इंदिरा मीणा
- विजेंद्र ओला
- हेमाराम चौधरी
- पीआर मीणा
- रमेश मीणा
- विश्वेंद्र सिंह
- रामनिवास गावड़िया
- मुकेश भाकर
- सुरेश मोदी

प्रताप सिंह खचारियावास ने कही ये बात

वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खचारियावास ने कहा है कि वे किसको डरा रहे हैं, लड़ना मरना हमें आता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को समझना चाहिए बीजेपी पैसे के दम पर सरकार गिराना चाहती है। बहुत दिन से षडयंत्र चल रहा है। राजस्थान में एक भी विधायक जो सोनिया और राहुल गांधी से हाथ का निशान लेकर आया है वो समझ ले कि बेईमानी की हद पार कर दी झूठ के जनरेटर ने।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिन प्रदेश कांग्रेस के अधयक्ष हैं। सचिन के पास आज भी मौका है। वे राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पांडे जी को फोन कर लें। उन्होंने कहा कि सचिन बीजेपी की षडयंत्र में फंस रहे हैं। खचारियावास ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त वो किसी कीमत पर नहीं कर सकते हैं।

बड़े-बड़े जादूगरों के पसीने छूट जाते हैं

बता दें कि कुछ देर पहले सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। सारा पायलट ने सियासी हंगामे के बीच एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'बड़े-बड़े जादूगरों के पसीने छूट जाते हैं, जब हम दिल्ली का रुख करते हैं।'

इस ट्वीट को सीएम अशोक गहलोत से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि अशोक गहलोत 'जादूगर' के नाम से भी जाने जाते हैं। वह साइकिल पर घूम-घूम कर जादू दिखाया करते थे। मौजूदा सियासी हालात में सचिन पायलट के दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सारा पायलट के नाम से एक टि्वटर अकाउंट से यह पोस्ट शेयर किया गया है। बता दें कि सारा पायलट के जिस ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट किया गया है, वह वेरिफाइड (ब्‍लू टिक मार्क) नहीं है।

अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं

वहीं, सचिन पायलट प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट को मनाती हुई नजर आई। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के जरिए सचिन पायलट से अपील की कि वह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हों और खुले मन से पार्टी के सामने अपनी बात रखें। उन्होंने सचिन के साथ अन्य विधायकों से भी अपील की कि वह पार्टी से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए स्वतंत्र हैं और अगर उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या संदेह हो तो अविनाश पांडे को फोन कर सकते हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न होता है, लेकिन इससे अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं हैं। अगर कोई मतभेद है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में हम इसका समाधान निकालेंगे। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के जरिए सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से हर बार जांच एजेंसियों को आगे किया जाता है, आज सुबह से ही कांग्रेस के साथियों पर इस तरह से छापेमारी करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री