न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायपुर / श्रमिक ने रास्ते में तोड़ा दम, दो घंटे तक लावारिस पड़ी रही लाश

बुधवार को रायपुर के यातायात थाने के पास मुंबई से बंगाल जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 10:33:49

रायपुर / श्रमिक ने रास्ते में तोड़ा दम, दो घंटे तक लावारिस पड़ी रही लाश

कोरोना की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के बाद भीषण गर्मी में घर जाने के लिए निकल रहे श्रमिक अब दम तोड़ रहे हैं। बुधवार को रायपुर के यातायात थाने के पास मुंबई से बंगाल जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। यह युवक दो अन्य साथियों के साथ पैदल जा रहा था। बताया गया कि छत्तीसगढ़ की सीमा तक यह तीनों युवक बस से आए। फिर ट्रक से आगे का सफर किया। टाटीबंध इलाके में युवक की तबीयत बिगड़ी थी। मेहबूब रहमान ने बताया कि युवक उसका दोस्त है और उसका नाम हफिजुर्रहमान है। अचानक उसे चक्कर आने लगे। तबीयत बिगड़ने लगी, उल्टियां हुई और आंखों के सामने दोस्त ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिसकर्मियों ने युवकों को अपनी निगरानी में रखा है। मगर, मौत के 2 घंटे बाद भी कोई शव को लेने नहीं पहुंचा। सड़क किनारे पड़े शव से मक्खियों और मंडराते मवेशियों को भगाते हुए युवक बैठे रहे। युवक में कोरोना संक्रमण होने की संभावना भी हो सकती है।

मृतक ईद के मौके पर सोमवार को रात 9 बजे मुंबई से हावड़ा जाने के निकला था। उसके साथ हावड़ा के 25 और लोग थे, जो उसके साथ वहां काम करते हैं। मंगलवार रात वह महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर राजनांदगांव जिले बाघ नदी के पास पहुंचा। रात को वह यहीं मजदूरों के आश्रय स्थल पर ठहरा हुआ था।

बुधवार की दोपहर ट्रक से वह रायपुर पहुंचा। ट्रक से उतरते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस के अनुसार उसके टाटीबंध चौक से उसके 22 साथी बस में बैठकर आगे के लिए रवाना हो गए हैं। जो दो दिनों में हावड़ा पहुुंचेंगे। इनमें से दो युवक रायपुर में ही हैं। गुरुवार को इन्हें और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद हावड़ा भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ