न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- लोकसभा चुनाव हारेगी भाजपा

23 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनाव में भाजपा की हार से डरे हुए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 May 2019 10:57:03

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- लोकसभा चुनाव हारेगी भाजपा

23 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनाव में भाजपा की हार से डरे हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद उनकी पार्टी का आंतरिक आकलन बताता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में हार जाएगी और वह एक डरे हुए प्रधानमंत्री को विपक्ष के हमलों का सामना करने में असमर्थ दिख रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम, अहमद पटेल, आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में गांधी ने कहा 2014 में यह कहा जा रहा था कि मोदी को हराया नहीं जा सकता और वह 10-15 साल शासन करेंगे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें खत्म कर दिया है। पीएम मोदी ने जो ढांचा खड़ा किया है वो 10-15 दिन में ढह जाएगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव की आधी से अधिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हमें स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी हार रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एक अंडर करंट है और भाजपा हार रही है। मुझे भाजपा का कोई रणनीतिक प्रचार नहीं दिखाई देता।

मुझे एक डरे हुए प्रधानमंत्री दिख रहे है : राहुल गांधी

मुझे एक डरे हुए प्रधानमंत्री दिखाई दे रहे हैं जो विपक्ष के हमलों का सामना करने में असमर्थ हैं और जो पूरी तरह मान चुके हैं कि वह फंस गये हैं और कामयाब नहीं होने वाले। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बहुत अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए गांधी ने कहा कि भाजपा का प्रचार अभियान डराने वाला है।

‘चौकीदार चोर है' वाले नारे को उच्चतम न्यायालय से जोड़ने के लिए उससे माफी के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने खेद जताया कि अदालत की एक प्रक्रिया थी और उन्होंने उस पर टिप्पणी की थी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने नारे पर कायम हैं।

बहस की चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर मोदी को रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मैं उनसे अनिल अंबानी के घर को छोड़कर कहीं भी बहस कर सकता हूं। गांधी ने आरोप दोहराया कि राफेल सौदे में ‘चौकीदार' ने 30 हजार करोड़ रुपये चुराये।

अगला बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा, जनता तय करेगी

चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस प्रश्न के जवाब में गांधी ने कहा कि जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दे रोजगार, किसान, प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार और संस्थानों पर हमले हैं। गांधी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री से जानना चाहता है। आपने युवाओं से कहा था कि आप एक साल में दो करोड़ नौकरी देंगे और आज बेरोजगारी 45 साल के सर्वोच्च स्तर पर है। कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र का पहला अध्याय रोजगार पर है। हमने सारा ब्योरा दिया है कि हम कैसे नौकरी उपलब्ध कराएंगे, न्याय योजना के क्या फायदे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी रोजगार के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते, क्योंकि वह कुछ नहीं कह सकते। उनके पास न कोई योजना है और न कोई रिकार्ड। गांधी ने न्याय योजना पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था में नोटबंदी की, जबकि न्याय योजना फिर से अर्थव्यवस्था में धन डालेगी। (इनपुट भाषा से)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल