पांचों फाइटर प्लेन की अंबाला एयरबेस में हुई लैंडिंग, दिया गया वाटर सैल्यूट

By: Pinki Wed, 29 July 2020 3:20:37

पांचों फाइटर प्लेन की अंबाला एयरबेस में हुई लैंडिंग, दिया गया वाटर सैल्यूट

भारतीय वायुसेना की शक्ति में आज बढ़ोतरी हुई है। फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके 5 राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन में पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे। फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है। UAE से उड़ान भरने के बाद दोपहर 3:00 बजे के करीब अंबाला के एयरबेस पर विमान लैंड हुए।

बता दे, 22 साल बाद भारत को 5 नए फाइटर प्लेन मिले हैं। इससे पहले 1997 में भारत को रूस से सुखोई मिले थे। राफेल की अगवानी के लिए वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदाैरिया समेत वेस्टर्न एयर कमांड के कई अधिकारी भी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com